फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panic due to leopard movement on Madhotanda road adjacent to the city

Pilibhit News: शहर से सटे माधोटांडा मार्ग पर तेंदुए की चहल-कदमी से दहशत

Mon, 18 May 2026 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Panic due to leopard movement on Madhotanda road adjacent to the city
शहर से सटे माधोटांडा मार्ग पर तेंदुए की सूचना पर सर्च अ​भियान चलाती टीम। स्रोत विभाग
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर परखी स्थिति, नहीं मिले पगचिह्न
विज्ञापन

पीलीभीत। शहर से सटे माधोटांडा मार्ग पर तेंदुए की चहल-कदमी की सूचना से रविवार दोपहर शोर मच गया। नए बाइपास के पास विकसित की जा रही एक कॉलोनी में लोगों ने बाउंड्रीवॉल पर किसी जंगली जानवर के तेंदुए की तरह छलांग लगाने की बात कही। इसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आसपास के क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। हालांकि काफी देर तक जांच और तलाश के बावजूद तेंदुए की मौजूदगी का कोई प्रमाण नहीं मिल सका।
माधोटांडा मार्ग पर शहर से दो किलोमीटर दूर नया बाइपास है। इसके नजदीक ही कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा है। रविवार दोपहर करीब दो बजे बाइपास के निकट कॉलोनी के आसपास कुछ लोगों ने अचानक बाउंड्रीवॉल के पास हलचल देखी। लोगों को लगा कि कोई तेंदुआ दीवार फांदकर झाड़ियों की ओर गया है। कुछ ही देर में सूचना इलाके में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कॉलोनी के आसपास घनी झाड़ियां होने के कारण लोगों की आशंका और बढ़ गई। सूचना पर सामाजिक वानिकी प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास के इलाके में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया और लोगों से जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

वन कर्मियों ने झाड़ियों और आसपास के हिस्सों की भी जांच की, लेकिन कहीं कोई पगचिह्न या तेंदुए की मौजूदगी का अन्य प्रमाण नहीं मिला। डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की गई। फिलहाल तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद टीम को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्रीय लोगों को भी जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed