फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panic created over fear of married woman jumping into Hardoi branch canal

Pilibhit News: विवाहिता के हरदोई ब्रांच नहर में कूदने की आशंका से मची खलबली

Sat, 25 May 2024 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Panic created over fear of married woman jumping into Hardoi branch canal
कलीनगर। माधोटांडा कस्बे में विवाहिता के हरदोई ब्रांच नहर में कूदने की आंशका से खलबली मच गई। परिजनों की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को नहर के निकट चप्पलें और दुपट्टा मिला। इसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। परिजनों ने दहेज को लेकर ससुरालियों पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर लालपुर निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि चार साल पूर्व उसने अपनी पुत्री का विवाह माधोटांडा निवासी युवक के साथ किया था। हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया, लेकिन ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं हुए। आरोप है कि पुत्री को प्रताड़ित करने लगे। कई बार पंचायत कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि शुक्रवार आधी रात को विवाहिता ने फोन कर बहनोई को ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही। शनिवार सुबह परिजन घर पहुंचे तो विवाहिता नहीं मिली। खोजबीन के बाद अनहोनी की आंशका जताकर जानकारी पुलिस को दी गई। कलीनगर के निकट हरदोई ब्रांच नहर के पुल के पास चप्पलें और दुपट्टा बरामद हुआ। नहर में डूबने की आंशका जताई गई। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। करीब चार घंटे तक नहर में खोजबीन की जाती रही लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ माधोटांडा अचल कुमार का कहना है कि विवाहिता द्वारा बहनोई को फोन कर नहर में डूबने की बात कही थी। इसी आशंका से खोजबीन करवाई जा रही है। फोन की काल डिटेल निकलवाकर अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed