फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Panchayat by-election: daughter-in-law occupied the vacant seat due to the death of the head

प्रधान के निधन से रिक्त सीट पर पुत्रवधू ने किया कब्जा

Sat, 06 Aug 2022 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Panchayat by-election: daughter-in-law occupied the vacant seat due to the death of the head
दमयंती देवी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। ग्राम पंचायत बलरामपुर की प्रधान की मौत के बाद हुए उप चुनाव में मतदाताओं ने उनकी पुत्रवधू पर भरोसा जताया। पुत्रवधू अंजली ने दूसरे प्रत्याशी को 23 मतों से पराजित कर जीत हासिल कर ली। क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में शोएब अहमद खां और बसंती सरकार ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बलरामपुर में प्रधानी की सीट पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित थी। तब वहां से श्रीमती विपिन यादव ने जीत हासिल की थी। उनके पुत्र वीरेश यादव ने बताया कि मां का 12 मई को अचानक निधन हो गया था। उप चुनाव में उन्होंने अपनी पत्नी अंजली को प्रत्याशी बनाया। अंजली ने 347 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी जयदेवी को 324 और अंगूरा देवी को 319 मत मिले।
विज्ञापन

एआरओ विजय वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधान पद के लिए 1040 लोगों ने मतदान किया। 50 मत निरस्त हुए। बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के वार्ड 272 पूरनपुर देहात के चुनाव में 1171 लोगों ने मतदान किया। 1132 मतपत्र वैध पाए गए। इसमें शोएब अहमद को 589 और मल्लू खां को 543 मत मिले। शोएब अहमद विजयी घोषित हुए। वार्ड 136 शेरपुर मकरंपुर में 831 लोगों ने मतदान किया। 820 मत वैध निकले। बसंती सरकार को 430 और प्रिमिला सरकार को 390 मत मिले। बसंती सरकार को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेठानी दमयंती गंगवार ने देवरानी को 82 मतों से हराया
बरखेड़ा। विकास क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 बहादुरपुर हुक्मी से बीडीसी सदस्य के पद के उप चुनाव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेठानी दमयंती गंगवार ने सीधे मुकाबले में 82 वोटों से देवरानी पुष्पलता गंगवार से जीत हासिल की। रिटर्निंग ऑफीसर डॉ. राजकुमार वर्मा ने बताया कि दमयंती गंगवार को कुल 775 मत प्राप्त हुए। पुष्पलता गंगवार को 693 मत ही मिल सके। दमयंती गंगवार के निर्वाचित होने की घोषणा पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उनके पति पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed