{"_id":"6e4c8ca9fb87cf348fbdb4d2ee64f59b","slug":"palika-board-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासनादेश के अनुरूप वेतन न देने पर हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासनादेश के अनुरूप वेतन न देने पर हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालिका सभागार में हुई बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई। बैठक में गरीबों को मुफ्त में कंबल बांटने, गरीबों के लिए रैन बसेरा बनवाने, सफाई, पथ प्रकाश, पेयजल व्यवस्था मजबूत कराने, नगर के प्रमुख चौराहों पर सार्वजनिक अलाव लगवाने, विभिन्न इलाकों में आवश्यकता के अनुरूप निर्माण कार्य कराने, नवनिर्मित भवनों पर करारोपण करने, पालिका स्टाफ का वेतन प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में दिए जाने, संविदा सफाई कर्मचारियों को नवीनतम शासनादेश के तहत वेतन दिलाए जाने, स्थायी कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने और पालिका की आय बढ़ाने के प्रस्ताव पास किए गए।
बैठक में अब तक गरीबों को कंबल न बांटे जाने, सार्वजनिक अलाव न लगवाए जाने और संविदा सफाई कर्मचारियों को नवीनतम शासनादेश के तहत वेतन न दिए जाने आदि मुद्दों को लेकर हंगामा भी हुआ, जिससे बोर्ड की बैठक कुछ देर के लिए ठप भी रही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन छेदालाल जायसवाल ने हस्तक्षेप कर हंगामा खत्म किया, तब कहीं जाकर बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ी। बैठक का संचालन ईओ सुरेंद्र प्रताप ने किया। बैठक में अधिकांश पालिका सदस्य मौजूद थे।