फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   pahal ko kiya samanit

‘पहल’ किसान क्लब को सीएम ने किया सम्मानित

Thu, 29 Jan 2015 11:55 PM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 29 Jan 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
pahal ko kiya samanit
 नाबार्ड के सहयोग से गठित ‘पहल’ किसान क्लब को ग्रामीण क्षेत्रों में
विज्ञापन
बेहतर कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव ने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मानित किया है। लखनऊ में सम्मानित होने वाला यह पहल किसान क्लब मंडल का पहला किसान क्लब है।

मरौरी ब्लाक के ग्राम सैदपुर के कुछ जागरूक युवाओं ने नाबार्ड के सहयोग से पहल किसान क्लब का गठन किया था। इस क्लब के माध्यम से युवाओं ने नुक्कड़ नाटक एवं अन्य माध्यमों से सरकारी योजनाओं का क्षेत्र में प्रचार प्रसार किया साथ ही वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने, महिला स्वयं सहायता समूह गठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने सहित कई सराहनीय कार्य किए।

इस पर लखनऊ  में हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कामर्स के तत्वावधान में एग्रीहार्टी टेक पर हुए अंतरराष्ट्रीय सेमीनार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्लब के मुख्य समन्वयक महेश पाल को शॉल, स्मृति चिह्न एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। पहल किसान क्लब के सम्मानित होने पर डीडीएम नाबार्ड एके रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नाबार्ड का मुख्य उद्देश्य कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्र का विकास है।

उसके द्वारा गठित किसान क्लब के सम्मानित होने से अन्य क्लबों में भी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी जिससे कार्य में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed