फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Paddy procurement centers were to be ready by 25, banners have not even been put up yet

Pilibhit News: 25 तक तैयार होने थे धान खरीद केंद्र, अब तक बैनर भी नहीं लगे

Thu, 28 Sep 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 28 Sep 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Paddy procurement centers were to be ready by 25, banners have not even been put up yet
मंडी समिति में खाली पड़ा टीन शेड व रखे आलू भरे बोरे । संवाद
पीलीभीत। एक अक्तूबर से जिले में 144 क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू होनी है। केंद्रों पर 25 सितंबर तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के डीएम ने आदेश जारी किए थे, लेकिन अब तक बैनर भी नहीं लग सके हैं। खरीद शुरू होने में महज तीन दिन बचे हैं। केंद्रों के लिए बैनर, कांटा आदि मंडी सचिव की ओर से दिया जा चुका है, लेकिन मंडी में केंद्र अब तक नहीं लग सका है। जहां केंद्र खुलना है, वहां आलू भंडारित है।
विज्ञापन

धान खरीद नीति जारी होने के बाद डीएम ने जिम्मेदारों को समय से पहले ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा था। यहां तक कि केंद्रों का भी निर्धारण कर दिया गया और केंद्र प्रभारी भी नियुक्त हो गए। डीएम ने इसके साथ ही 25 सितंबर तक सभी केंद्रों पर कांटा, पंखा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। मंडी सचिव से कहा कि वे सेंटरों के लिए सभी आवश्यक सामान उपलब्ध करा दें, ताकि समय पर सेंटर तैयार हो सकें।
विज्ञापन

बुधवार को जब पड़ताल की गई तो पता चला कि मंडी में एक भी सेंटर नहीं खुला है। किसी भी शेड में केंद्र के नाम पर कुछ भी नहीं था। एक जगह जहां केंद्र खुलना था, वहां आलू रखा था। केंद्र के नाम पर पूरी मंडी में कोई बैनर तक नहीं लगा था। यहां का हाल देखकर लग ही नहीं रहा था कि 36 केंद्र यहां खुलने हैं। मंडी में धान आना भी शुरू हो गया है, लेकिन सेंटर का अता पता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
मंडी में अब तक आ चुका दो हजार मीट्रिक टन धान

शासन की ओर से जिले में एक अक्तूबर से धान की खरीद शुरू होनी है। इससे पहले ही किसानों ने अगैती धान की कटाई तेज कर आढ़तों पर धान लाना शुरू कर दिया है। करीब 10 दिनों में मंडी में दो हजार मीट्रिक टन धान आ चुका है। फिलहाल मंडी में 15 सौ से 18 सौ रुपये प्रति क्विंटल के भाव से धान खरीदा जा रहा है।

00

खरीद से पहले केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं। खरीद से संबंधित सामग्री मिलने के बाद प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह खरीद की पूरी तैयारी कर लें। - विजय कुमार शुक्ला, डिप्टी आरएमओ
-----------------------------------------

धान खरीद फैक्ट फाइल

जिले में धान का रकबा- 1.45 लाख हेक्टेयर

जिले में धान की खेती करने वाले किसान- 2.15 लाख
जिले में धान की पैदावार- 50 क्विंटल प्रति हेक्टेयर
अभी तक मंडी में धान बेचने के लिए किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन- 970
जिले में धान खरीद के लिए खोले गए केंद्र- 144
जिले में पिछली साल खोले गए केंद्र- 172
2022 में धान खरीद का लक्ष्य- 3.20 लाख मीट्रिक टन
2022 में सामान्य धान का समर्थन मूल्य- 2040 रुपये प्रति क्विंटल
2023 में सामान्य धान का समर्थन मूल्य- 2183 रुपये प्रति क्विंटल

मंडी समिति में खाली पड़ा टीन शेड व रखे आलू भरे बोरे । संवाद

मंडी समिति में खाली पड़ा टीन शेड व रखे आलू भरे बोरे । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed