फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   paddy perchage

धान 60 फीसदी कटा, खरीद सिर्फ एक फीसदी

Thu, 27 Oct 2022 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
paddy perchage
बुधवार को पीलीभीत मंडी समिति में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। जिले में करीब साठ फीसदी से ज्यादा धान काटा जा चुका है, लेकिन सरकारी खरीद का आंकड़ा एक फीसदी तक भी नहीं पहुंच पाया है। ज्यादातर किसान अपना धान राइस मिलों और मंडियों में पहुंचा चुके हैं। किसानों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लगे सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही। मंडियों में लगे सेंटरों पर मानकों का बहाना बना दिया जाता है। ऐसे में वे नकद भुगतान के कारण आढ़तों और राइस मिलों पर अपना धान बेच रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में इस बार 1.35 लाख हेक्टेयर धान का रकबा है। कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार 7.4 लाख एमटी धान का उत्पादन हो सकता है। हालांकि भारी बारिश होने से उत्पादन पर असर पड़ा है। जिले में इन दिनों धान की कटाई तेजी से हो रही है। पूरनपुर क्षेत्र की बात करें तो निचले इलाकों को छोड़कर बाकी का धान खेतों से निकल चुुका है। पूरनपुर क्षेत्र में लोग गेहूं की बुुआई की तैयारी में जुट गए हैं। बीसलपुर, अमरिया, सदर के आसपास के गांवों में भी धान की कटाई साठ फीसदी से ज्यादा निपट चुकी है।
विज्ञापन

जिले में एक अक्तूबर से सरकारी खरीद शुरू हुई। 161 क्रय केंद्र बनाए गए। शासन ने इस बार 3.20 लाख एमटी खरीद का लक्ष्य दिया है जबकि अब तक महज 3100 एमटी ही खरीद हो सकी है। अगर यही हाल रहा तो लक्ष्य पूरा होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सेंटर सूने और मशीनों में हो रही खरीद
सरकारी क्रय केंद्रों पर कागजी खरीद का खेल चल रहा है। पूरनपुर क्षेत्र के कई गांवों में सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए, लेकिन अब वहां खरीद नहीं हो रही। पीओएस मशीनों में कुछ धान चढ़ाया गया है, लेकिन जिस गांव में केंद्र लगा होना दर्शाया गया वहां हकीकत में केंद्र अभी खोला ही नहीं गया है। कई सेंटर प्राइवेट भवनों में बना दिए गए हैं। वहां बैनर तो लगे हैं, लेकिन खरीद वहां भी नहीं हो रही। कहा जा रहा है कि जब किसानों के पास से धान खत्म हो जाएगा, उसके बाद व्यापारियों से साठगांठ करके किसानों से कम कीमत पर लिया गया धान केंद्रों पर चढ़ाया जाएगा।
-----
इस बार 3.20 लाख एमटी का आया खरीद का लक्ष्य
शासन ने इस बार सरकारी खरीद का लक्ष्य पांच हजार एमटी (मीट्रिक टन) बढ़ा दिया है। पिछले साल 3.15 लाख एमटी का लक्ष्य निर्धारित था जिसके मुकाबले 2.8 लाख एमटी की खरीद हुई थी। इस बार शासन ने 3.20 लाख एमटी का लक्ष्य दिया है। हालांकि मौजूूदा स्थिति को देखकर लग रहा है कि पचास फीसदी खरीद होना भी मुश्किल है।
------------
क्या बोले किसान
सरकारी खरीद के नाम पर औपचारिकता निभाई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए गए क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हो रही। मजबूरन किसान अपना धान राइस मिलों और आढ़तियों को बेच रहे हैं। बाद में व्यापारी ही किसानों से खरीदा गया धान क्रय केंद्रों पर चढ़वा देंगे। एमएसपी का लाभ तो वह लोग उठाते हैं। किसानों को क्या मिलता है।
- मंजीत सिंह, जिलाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक
------
पिछले साल भी यही हुुआ था। गांव वाले सेंटरों में वास्तव में खरीद हुई ही नहीं। जब सेंटरों पर किसानों का धान लिया ही नहीं तो वहां किसका धान तौला गया। इस बार भी यही हो रहा है। गांव में सिर्फ कागजों पर सेंटर लगे हैं। उनकी खरीद कहां हो रही किसी को जानकारी नहीं।

- रवि वर्मा, गांव प्रसादरपुर
---
वर्जन
अब तक 3100 एमटी खरीद हो चुकी है। इस बार शासन से 3.20 लाख एमटी का लक्ष्य मिला है। जनवरी तक खरीद प्रक्रिया चलती है। पिछले साल 3.15 लाख एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 2.81 लाख एमटी खरीद हुई थी। त्योहार के बाद अब सरकारी खरीद में तेजी आएगी।
-विकास चंद्र तिवारी, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed