{"_id":"1e3985a190b301f47f8aa7efba596ae8","slug":"paddy-is-some-improvement-in-procurement-remove-the-rice-problem-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान खरीद में हुआ कुछ सुधार अब चावल उतार में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान खरीद में हुआ कुछ सुधार अब चावल उतार में दिक्कत
Pilibhit
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
जिले में धान खरीद व्यवस्था तो जैसे-तैसे चल रही है, लेकिन चावल उतार की व्यवस्था ठीक न होने से दिक्कत आ रही है। जिले में गोदाम तो पर्याप्त हैं उनके सापेक्ष स्टाफ एवं व्यवस्थाएं न होने के कारण उतार नहीं हो पा रहा है। ऐसे में स्टाफ की चुनाव में ड्यूटी लगने से समस्या और बढ़ गई है। उतार न होने से शहर के टनकपुर रोड स्थित गोदाम सहित सभी गोदामों पर चावल उतार को ट्रकों की लाइनें लगी हैं।
विज्ञापन
पिछले दिनों खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री हेमराज वर्मा ने धान खरीद व्यवस्था को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शहर और पूरनपुर मंडी का निरीक्षण किया था। खामियां मिलने पर कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी। इससे धान खरीद में कुछ सुधार भी देखने को मिल रहा है, लेकिन चावल उतार में अभी भी तेजी नहीं आई है। जिले में चावल उतार को पूरनपुर के रंपुरा कपूरपुर गोदाम के अलावा आसाम रोड पर बिठौरा कलां और ललौरीखेड़ा में गोदाम हैं। इसके अलावा शहर में टनकपुर रोड पर भी एफसीआई का गोदाम है। जिले में चार बड़े गोदाम होने के बाद भी चावल उतार के लिए राइस मिलर्स को परेशान होना पड़ता है। इसका सबसे बड़ा कारण गोदामों पर पर्याप्त स्टाफ की कमी है। साथ ही स्टाफ की चुनाव में ड्यूटी से दिक्कत और बढ़ गई है। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के कारण शहर के टनकपुर रोड स्थित गोदाम के बाहर ट्रकों की लाइन लगी है। वहीं गत दिनों गेहूं की रैक लगने के कारण स्टाफ को ललौरीखेड़ा गोदाम में लगा दिया गया, जिससे कई दिन उतार बंद रहा था। गोदामों पर पर्याप्त स्टाफ के बिना उतार में तेजी आना मुश्किल है।
विज्ञापन
मात्र एक क्वालिटी मैनेजर के हवाले तीन गोदाम
खाद्यान्न को गोदाम में उतारने से पूर्व उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए प्रत्येक गोदाम पर कम से कम एक-एक क्वालिटी मैनेजर होना चाहिए, लेकिन ललौरीखेड़ा स्थित 45-45 हजार मीट्रिक टन के दो गोदामों व शहर के 7500 मीट्रिक टन वाले एक गोदाम के लिए मात्र एक ही क्वालिटी मैनेजर तैनात है।
विज्ञापन
तीन दिन में उतरी 12 लाट
गोदामों में चावल उतार लाट के हिसाब से होता है। प्रत्येक लाट में 540 बोरी खाद्यान्न होता है। टनकपुर रोड पर स्टाफ की कमी से धीमा उतार हो रहा है। पिछले तीन दिनों की बात करें तो मात्र 12 लाटें ही उतर सकी हैं जबकि यहां 15 लाट प्रति दिन उतरने की व्यवस्था होनी चाहिए।
चावाल उतार के लिए लेबर की कोई कमी नहीं है, लेकिन गोदाम पर तैनात स्टाफ में से काफी लोगों की ड्यूटी चुनाव में लग गई है। इसकी वजह से भी उतार में दिक्कत आ रही है। स्टाफ की ड्यूटी चुनाव के अन्य चरणों में न लगे इसका प्रयास किया जा रहा है। उतार में जल्द ही और तेजी लाई जाएगी।
ऋषिपाल सिंह, गोदाम प्रबंधक