{"_id":"64fdb1a9dd01d8bb3b01e5e9","slug":"paddy-crop-damaged-due-to-heavy-rain-in-pilibhit-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत में आफत की बारिश: बीते साल के मौसम का रुख देख किसानों ने लगाया अगैती धान, इस बार भी हो गया नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत में आफत की बारिश: बीते साल के मौसम का रुख देख किसानों ने लगाया अगैती धान, इस बार भी हो गया नुकसान
Sun, 10 Sep 2023 05:38 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 10 Sep 2023 05:38 PM IST
सार
पिछले दो वर्षों में बेमौसम हुई बारिश से किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। इसलिए किसान ने इस बार अगैती धान की फसल की, लेकिन बारिश ने फिर उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। बारिश के कारण अगैती धान की फसल खेतों में गिर गई है, जिससे नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
बारिश से गिरी धान की फसल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के पूरनपुर में दो दिन से हो रही बारिश से कई खेतों में कटने को तैयार खड़ी अगैती धान की फसल गिर गई। इससे किसान परेशान हैं। पिछले साल भी बारिश से धान की फसल खराब हुई थी। इस बार भी तैयार फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। पिछले दो साल अक्तूबर महीने में हुई बारिश से नुकसान उठा चुके कई किसानों ने अगैती धान की फसल बोई थी।
विज्ञापन
पिछले साल अक्तूबर महीने में झमाझम बारिश हुई थी। उस वक्त भी धान की फसल कटने को खड़ी थी। बेमौसम हुई बरसात से किसानों की धान की फसल बर्बाद हो गई थी। उन्हें औने-पौने दामों में धान माफिया के हाथों फसल बेचनी पड़ी थी। इस बार पूरी अगस्त बारिश न होने से किसान इंजन से पानी देकर धान की फसल की सिंचाई करते रहे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हनीट्रैप गैंग का सदस्य गिरफ्तार: युवती संग मिलकर बनाया था डॉक्टर का वीडियो, सदमे में हो गई थी उनकी मौत
विज्ञापन
पिछले दो साल से बारिश से हो रहे नुकसान को देखते हुए किसानों ने धान की फसल समय से पहले बो दी। इसे अगैती धान कहा जाता है। अगैती धान की फसल में फूल और कई में तो बाली भी आ चुकी है। कई जगह खेतों में धान 10 से 15 दिन के अंदर कटने वाला था। ऐसे में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश से फसल को नुकसान पहुंच रहा है। इससे किसान चिंतित है।