फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   PAC vehicle collided with a divider on the Assam Highway due to fog in Pilibhit

कोहरे के कारण हादसा: पीलीभीत में असम हाईवे पर डिवाइडर से टकराई पीएसी की गाड़ी, आठ सिपाही घायल

Sun, 18 Jan 2026 12:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Jan 2026 12:00 PM IST
सार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में रविवार सुबह कोहरे के कारण हादसा हो गया। ड्यूटी पर जा रहे पीएसी सिपाहियों की गाड़ी असम हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक समेत आठ सिपाही घायल हो गए। 

विज्ञापन
PAC vehicle collided with a divider on the Assam Highway due to fog in Pilibhit
अस्पताल में सीओ सिटी ने घायल सिपाहियों का जाना हाल - फोटो : संवाद

विस्तार

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र में रविवार को सुबह घने कोहरे के कारण असम हाईवे पर पीएसी की गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन चालक समेत आठ सिपाही घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। 

विज्ञापन


पूरनपुर क्षेत्र के धनाराघाट में आयोजित गंगा स्नान मेले में ड्यूटी के लिए जा रहे पीएसी 24वीं वाहिनी के सिपाहियों की गाड़ी रविवार तड़के असम हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। थाना गजरौला क्षेत्र में बिठोरा के समीप घने कोहरे के कारण चालक को सड़क का अंदाजा नहीं लग सका, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया।

विज्ञापन

चालक और सिपाही हुए घायल 
हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गाड़ी चालक राजीव कुमार सहित सिपाही पंकज यादव, आकाश नागर, उपेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, रोहित कुमार और विजय शंकर घायल हो गए। टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। 

हादसे की जानकारी पाकर सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी और कोतवाल सत्येंद्र कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाहियों का हालचाल लिया। सभी घायल जवानों का उपचार जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई गई है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा और दृश्यता कम होना सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed