{"_id":"65c68ad7fd172175e4002c04","slug":"overloaded-sugarcane-trucks-become-a-problem-causing-jams-at-intersections-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-111822-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ओवरलोड गन्ना ट्रक बने मुसीबत, चौराहों पर लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ओवरलोड गन्ना ट्रक बने मुसीबत, चौराहों पर लग रहा जाम
Sat, 10 Feb 2024 01:59 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
शहर की रामलीला रेलवे क्रांसिग से असम रोड जाने वाली सड़क किनारे खड़े गन्ना लदे वाहन के चलते लगा
पीलीभीत। शहर की सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक प्रमुख चौराहों पर जाम की वजह बन रहे हैं। इनसे हादसे का भी डर रहता है, लेकिन यातायात पुलिस और परिवहन विभाग इससे बेखबर है। हाल यह है कि रामलीला रेलवे क्रॉसिंग पर रोजाना गन्ना भरे ट्रक हाइटगेज में फंस जाते हैं। इससे सड़क पर गन्ना गिर जाता है।
आसाम हाईवे से आने वाले ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक रामलीला रोड से होकर उपाधि कॉलेज चौराहे के पास टनकपुर रोड पर निकलते हैं। इस शार्टकट रास्ते पर रेलवे क्रॉसिंग भी है। गन्ना अधिक भरा होने से अक्सर ट्रक क्रॉसिंग के पास लगे हाइटगेज में फंस जाते हैं। मजदूर या क्लीनर ट्रक पर चढ़कर गन्ना हटाते हैं। इसके बाद ट्रक निकल पाते हैं।
इस काम में 20-25 मिनट का समय लग जाता है। इस दौरान ट्रक के पीछे वाहनों की कतार लग जाती है। गन्ना अधिक भरा होने से हाइटगेज के नीचे से निकलते समय गन्ना सड़क पर भी गिर जाता है। इस पर दोपहिया वाहन और साइकिल सवारों के फिसलकर गिरने का डर बना रहता है। शुक्रवार दोपहर भी कई ट्रक हाइटगेज के नीचे से बामुश्किल निकले।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
उपाधि कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा और गोहनिया मोड पर लगता है जाम
गन्ना भरे कई ट्रक जब एक साथ टनकपुर रोड पर पहुंचते हैं तो उपाधि कॉलेज चौराहा, छतरी चौराहा और गोहनिया मोड़ के पास जाम लग जाता है। सबसे अधिक समस्या उपाधि कॉलेज चौराहे के पास ट्रक मोड़ने के समय होती है। छतरी चौराहे पर भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
गन्ने में छिप जाती हैं रिफ्लेक्टिव टेप
हादसों की रोकथाम के लिए ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रालियों के पीछे रिफ्लेटिव टेप लगाए गए हैं। ताकि रात के समय वाहन चालक दूर से ही गन्ने लदे वाहनों को देख सकें, लेकिन ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रालियों में ओवरलोड गन्ना भरा होने से रिफ्लेक्टिव टेप छिप जाते हैं। इनके नजर न आने से हादसे का डर बना रहता है।
-- -- -- -
वर्जन
ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले माह कई वाहनाें का चालान किया गया। अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ