फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Overbridge crossing the line a distance of two kilometers from becoming increasing

ओवरब्रिज न बनने से लाइन पार की दूरी दो किलोमीटर बढ़

Sun, 19 Feb 2017 11:05 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 19 Feb 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Overbridge crossing the line a distance of two kilometers from becoming increasing
ओवरब्रिज न बनने से लाइन पार की दूरी दो किलोमीटर बढ़
नगर के लाइन पार क्षेत्र में रहने वाले लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग धरना प्रदर्शन कर डीआरएम व जीएम को ज्ञापन भी दे चुके है। मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लाइन पार के लोगों में रोष है। नगर के लाइन पार में इलाके में नगर पालिका के पांच वार्ड व देहात क्षेत्र का हिस्सा शामिल है। यहां करीब पचास हजार की आबादी है। लाइन पार के लोगों को आने जाने में असुविधा न हो, इसको लेकर रेलवे ने कई साल पहले बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान बीच- बीच रास्ते छोड़ दिए थे। अभी तक इन्हीं रास्तों से होकर लाइन के लोग आते जाते थे। इधर, ब्राडगेज निर्माण को लेकर लाइन पान को जाने वाले रास्ते बंद किए जा रहे हैं। इससे लाइन पार रहने वाले लोगों को करीब दो किलोमीटर लंबा चक्कर काटना पड़ेगा। यहां के लोग अपनी समस्या को लेकर डीआरएम, रेलवे के जीएम को ज्ञापन सौंप चुके है। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी, विधायक पीतमराम के सामने भी लोगों ने समस्या रखी थी। मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका। 
विज्ञापन

पुरानी मालगोदाम क्रासिंग होगी बंद
पूरनपुर। लाइन पार से बाजार, रामलीला मेला आदि में आवागमन को पुराने माल गोदाम के समीप क्रासिंग से लोगों का आवागमन होता है। ब्राडगेज में तीन प्लेटफार्म बनने प्रस्तावित है। इसमें एक रेल लाइन शेरपुर रेलवे फाटक से स्टेशन भवन के पीछे की ओर नवनिर्मित स्टेशन भवन तक आएगी। ऐसे में पुरानी माल गोदाम की क्रासिंग को भी बंद कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed