फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Overall, the girls dominated district

जिले में ओवरऑल लड़कों का दबदबा 

Sun, 15 May 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 15 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Overall, the girls dominated district
परीक्षाफल - फोटो : pilibhit, beureu
रविवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के घोषित परीक्षा परिणाम में जिले में ओवरऑल लड़कों का दबदबा रहा। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के छात्र अंकित कुमार गंगवार ने 94.66 प्रतिशत अंक पाकर, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पूरनपुर की छात्रा अंजलि शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। हाईस्कूल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर की छात्रा पूर्णिमा चौरसिया ने 93.16 प्रतिशत अंक पाकर जिले में दूसरा व चिरौजींलाल वीरेंद्रपाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज पीलीभीत के संदीप कुमार ने 91.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।  इंटरमीडिएट में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बीसलपुर के धर्मेेंद्र गंगवार ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में दूसरे तथा इसी कॉलेज के गौरव गंगवार 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। हाईस्कूल व इंटर की टॉपटेन सूची में इस बार लड़कियों की अपेक्षा लड़कों ने बाजी मारी। हाईस्कूल की टॉपटेन सूची में 10 छात्र व पांच छात्राएं शामिल रहीं, जबकि इंटर की टॉपटेन सूची में 13 छात्र व मात्र तीन छात्राओं ने जगह पाई। जिला विद्यालय निरीक्षक जेके वर्मा ने बताया कि जिले में  हाईस्कूल का परीक्षाफल 99 प्रतिशत जबकि इंटर का 90.2 प्रतिशत रहा। 
विज्ञापन



हाईस्कूल परीक्षा
कुल पंजीकृत-30024
उत्तीर्ण- 26467
अनुत्तीर्ण-262
कुल प्रतिशत- 99  

इंटर परीक्षा
कुल पंजीकृत-25384
उत्तीर्ण- 20992
अनुत्तीर्ण-2265
कुल प्रतिशत-90.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed