फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Out of the three candidate nomination rejection

नामांकन खारिज होने से तीन प्रत्याशी आउट

Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 30 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
 विधानसभा चुनाव के लिए हुए नामांकन पत्रों की जांच में तीन पर्चे खारिज हो गए। इससे अब प्रत्याशियों की संख्या घटकर 44 रह गई है। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लडने के लिए 20 से 27 तक चली प्रक्रिया में कुल 47 प्रत्याशियों ने नामांकन कराए थे। सर्वाधिक 15 नामांकन बरखेड़ा विधानसभा में हुए थे, जबकि पूरनपुर व बीसलपुर में 10-10 और शहर में 12 प्रत्याशी थे। सोमवार को सभी नामांकन पत्रों की जांच हुई। तीन बजे तक चली जांच में तीन प्रत्याशियों के नामांकन खारिज हो गए। इसमें बीसलपुर से सर्व संभाव पार्टी के प्रत्याशी धर्मेन्द्र ने नामांकन के साथ मात्र छह प्रस्तावक ही शामिल किए थे जबकि 10 प्रस्तावक होने चाहिए। इसी प्रकार पूरनपुर से लोक गठबंधन पार्टी के ओमकार व निर्दलीय राजेंद्र कुमार के नामांकन में भी शपथपत्र त्रुटिपूर्ण होने के साथ प्रस्तावकों की संख्या कम पाई गई। 
विज्ञापन

नामवापसी के बाद घट सकती है संख्या
नामांकन पत्रों की जांच का काम पूरा होने के बाद अब बुधवार को नामवापसी है और उसी दिन शाम को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चूंकि कई प्रत्याशियों ने डमी प्रत्याशी के रूप में अपने भाईयों एवं अन्य नजदीकियों के नामांकन कराए हैं ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि बुधवार को कुछ नाम वापस होंगे जिससे प्रत्याशियों की संख्या घट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed