फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Out of 88 complaints, reports of 13 have already been filed, CO will investigate two

Pilibhit News: 88 शिकायतों में 13 की रिपोर्ट पहले से ही दर्ज, दो की जांच करेंगे सीओ

Mon, 03 Mar 2025 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Out of 88 complaints, reports of 13 have already been filed, CO will investigate two
पूरनपुर। विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले जालसाजों के खिलाफ जनसुनवाई में आईं 88 शिकायतों में 13 की रिपोर्ट पहले से ही दर्ज है। इसमें दो शिकायतों की जांच सीओ करेंगे। शेष 73 मामलों की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन

विदेश भेजने के खेल और पीड़ितों से ठगी के मामले सामने आने पर एसपी अविनाश पांडेय ने 24 फरवरी को कोतवाली में शिविर लगाकर ठगी के शिकार हुए पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। इस शिविर में 250 शिकायतें आई थीं। एसपी ने 88 मामलों में रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाल नरेश कुमार त्यागी ने बताया कि 88 शिकायतों में जांच के बाद 13 शिकायतें ऐसी पाई गईं, जिन पर पूर्व में ही रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। दो मामलों की सीओ को दी गई है। 73 शिकायतों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

रुपये ठगे, पासपोर्ट भी वापस नहीं किया

गांव नवदिया नदी किनारे झुकना निवासी बलजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि स्टडी वीजा पर विदेश भिजवाने को मलकीत सिंह और कुलवंत ने 12 लाख रुपये मांगे। मई 2024 में एक लाख रुपये लिए। बाद में साढ़े चार लाख रुपये फीस के नाम पर खाते में ट्रांसफर कराए। वीजा न मिलने पर रुपये वापस मांगे तो इन्कार कर दिया। उसका पासपोर्ट भी वापस नहीं किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव पिपरिया कप्तान निवासी गुरमेल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि पुत्र को विदेश भेजने को जुपीटर आइलेट सेंटर संचालक मलकीत सिंह और कुलवंत सिंह को 18 अगस्त 2022 को डेढ़ लाख रुपये और कागजात दिए। बाद में दोनों के कहने पर फीस के नाम पर एक खाते में 2.13 लाख रुपये ट्रांसफर किए।
शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव टाह निवासी लखवीर सिंह से जालसाजों ने स्टडी वीजा पर इंग्लैंड भिजवाने के नाम पर वर्ष 2022 में चार लाख रुपये नकद और फीस के नाम पर 2.17 लाख रुपये लिए। वीजा न बनने पर रुपये देने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


कनाडा भेजा नहीं, ठग लिए 13.50 लाख
गांव रूदपुर निवासी गुरजंट सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि कनाडा टूरिस्ट वीजा पर जाने को मलकीत सिंह और कुलवंत ने 13.50 लाख रुपये मांगे थे। पासपोर्ट, मार्कशीटें और 30 हजार रुपये नकद लिए। अब तक उसे कनाडा नहीं भेजा गया। रुपये वापस मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव बेलाभाड़ा निवासी नवदीप ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मलकीत सिंह और कुलवंत सिंह ने विदेश भेजने का झांसा देकर जनवरी 2023 में 12 लाख रुपये में ठेका लिया। 14 अप्रैल 2023 को 2.75 लाख रुपये नकद दिए। बाद में 4.45 लाख रुपये फीस के नाम पर खाते में ट्रांसफर कराए। मगर उसे विदेश नहीं भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed