फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in puranpur pilibhit

डॉ. प्रवीण तोगड़िया के आगमन पर नहीं जुटी भीड़

Sat, 04 Jan 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
others in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। एक समय विहिप के फायरब्रांड नेता रहे अंर्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया मुख्य धारा से क्या हटे वह न तो ब्रांड रह गए, न ही फायर हो पाया। जब वह बैठक करने आए तो उनके पदाधिकारी और कार्यकर्ता सभा में भीड़ तक नहीं जुटा सके। प्रशासन ने बैठक की परमीशन भी नहीं दी। परमीशन न होने पर बरातघर स्वामी ने बैठक नहीं करने दी।
विज्ञापन

चंद कार्यकर्ताओं ने धनाराघाट रोड पर रोककर स्वागत कर दिया और वह भी मौके की नजाकत समझकर संगठन को मजबूत करने को हिदायत देने के बाद खटीमा (उत्तराखंड) रवाना हो गए। तोगड़िया के आगमन पर शुक्रवार को नगर के धनाराघाट रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन बरातघर में संगठन की बैठक बुलाई गई थी। शुक्रवार सुबह होते ही निर्माणाधीन बरातघर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने बैठक की तैयारी शुरू कर दी। कुर्सियां और सोफा भी मंगवा लिया गया। अचानक बरातघर मालिक ने कार्यक्रम की जानकारी दिए बगैर बैठक की तैयारी पर नाराजगी जताई। उसका कहना था कि धारा 144 लागू है, क्या कार्यक्रम की परमीशन ली गई है। परमीशन न होने पर बरातघर से कुर्सियां और सोफा हटवा दिया गया। कार्यकर्ताओं ने इसके बाद अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का धनाराघाट रोड पर स्वागत करने का निर्णय लिया। वहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं का परिचय लिया और संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए। चंद मिनट रुकने के बाद वे उत्तराखंड के खटीमा में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने को रवाना हो गए। स्वागत करने वालों में परिषद के जिलाध्यक्ष दयाल विश्वास, राजपाल वर्मा, राहुल अग्रवाल, मनोज मिश्र, रामदयाल, तोताराम, विकास शर्मा, प्रदीप, राकेश पांडेय थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed