फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in puranpur pilibhit

भाकिमयू का मंडी समिति में हंगामा

Mon, 04 Nov 2019 06:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
others in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदा गया धान मानक के अनुरूप न होने और केंद्रों के बाहर माफिया का धान पड़ा होने के विरोध में भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने मंडी समिति में हंगामा किया। एसडीएम और नायब तहसीलदार से कार्रवाई की मांग की गई। भाकिमयू पदाधिकारियों ने खरीदे गए धान के मानक के अनुरूप समस्त किसानों का धान सरकारी दरों पर खरीदने की मांग की। अफसरों को केंद्रों पर छापामारी की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विशेष सचिव खाद्य एवं रसद ओपी वर्मा ने शनिवार को धान खरीद केंद्रों का निरीक्षण किया था। भाकिमयू जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र ने गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि मानक के अनुरूप धान न होना बताकर किसानों को टरकाया जा रहा है। जबकि खरीदा गए धान मानक के अनुरूप नहीं है। इसकी जांच करवाई जाए। विशेष सचिव खाद्य एवं रसद ने एसडीएम चंद्रभानु सिंह को खरीदे गए धान के कुछ ढेरों की जांच कराने के निर्देश दिए थे। सोमवार को भाकियू नेता चेतन्यदेव मिश्र, जगदेव शुक्ला, सुनीता पोद्दार, चंदन, नित्यानंद ढाली आदि ने मंडी के केंद्रों पर छापामार कर खरीदे गए धान का मानक नपवाया। धान मानक के अनुरूप न होने और खरीद केंद्रों के बाहर माफिया का धान पड़ा होने का आरोप लगाते हुए पदाधिकारियों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र पर तुलकर ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे धान को बीच में रोक लिया। इनका कहना था कि सरकारी केंद्रों पर खरीदे गए धान के कट्टों पर मार्का होना चाहिए। सीधी खरीद किए गए धान को खरीद केंद्र पर दर्शाकर राइस मिल को भेजा जा रहा है। नायब तहसीलदार अनुराग सिंह, मंडी समिति सचिव फतेहचंद गंगवार मौके पर पहुंचे। हंगामा करने वालों ने कार्रवाई न होने पर दो दिन के बाद फिर छापा मार कार्रवाई कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार को मौके पर भेजा गया था। जांच में खरीदा गया धान मानक के अनुरूप निकला है। पुराने कट्टों में धान राइस मिल ले जाने के आरोप पर जांच में छह कट्टे पुराने मिले। जो एक बार धान खाली कर दोबारा धान भरने को खरीद केंद्र पर लाए गए थे। धान खरीद में गड़बड़ी नहीं है। - चंद्रभानु सिंह, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed