{"_id":"5dbdc1818ebc3e015e1b8232","slug":"others-in-puranpur-pilibhit-pilibhit-news-bly382530744","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की संदिग्ध हालात में मौत, मां ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर(पीलीभीत)। तीस वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुरेश की मां ने अपनी पुत्रवधू और पुत्र के सालों पर पिटाई के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने सुरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
गांव पिपरिया दुलई निवासी सुरेंद्र को शुक्रवार शाम को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में असलम की मौत हो गई। सीएचसी में सुरेंद्र का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. सहसपाल सिंह ने बताया कि सुरेंद्र ने सल्फास का सेवन किया। इससे उसकी हालत बिगड़ी है। सूचना पर पुलिस ने सुरेंद्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सुरेंद्र की मां रामबेटी ने पुलिस को दी तहरीर में सुरेंद्र की पत्नी और ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। रामबेटी ने बताया कि सुरेंद्र शुक्रवार को अपनी ससुराल गांव खमरिया पट्टी में पत्नी भगवानश्री की विदा कराने गया था। उनका आरोप है कि पुत्र से हुए विवाद पर उसकी पत्नी ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके पुत्र की पिटाई की और जहरीला पदार्थ खिला दिया। इसके बाद उसके पुत्र को आरोपी गांव के समीप सड़क किनारे फेंककर चले गए। इसकी जानकारी उसके सात वर्षीय पौत्र ने उसे दी है। रामबेटी ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज करवाने की मांग की। कोतवाल अतर सिंह ने हत्या की तहरीर मिलने से इनकार किया। उन्होंने बताया कि सूचना पर सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।