फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in puranpur pilibhit

जांच करने आए एडीएम के सामने ही भिड़ गए दोनों पक्ष, हंगामा

Tue, 08 Oct 2019 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
others in puranpur pilibhit
पूरनपुर (पीलीभीत)। गलत ढंग से जगह छोड़कर रामलीला मेला की बाउंड्री निर्माण कराने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एडीएम (न्यायिक) देवेंद्र मिश्र ने रामलीला मेला मैदान पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। जांच में एडीएम ने निर्माण सही पाते हुए पूर्व में की गई तारफेंसिंग के अनुसार बाउंड्री निर्माण कराने के निर्देश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन

रामलीला मेला मैदान की बाउंड्री का निर्माण व्यापारियों से मिली दान की धनराशि से करवाया जा रहा है। विधायक बाबूराम पासवान ने भी बाउंड्री निर्माण को विधायक निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की है। निर्माण कार्य एसडीएम चंद्रभानु सिंह की देखरेख में हो रहा है। अधिकांश लोग बाउंड्री सही होने जबकि रामलीला मेला मैदान बचाओ संघर्ष समिति के अंशु गुप्ता, रवि यादव, आदित्य मोहन शर्मा, विष्णु वर्मा का आरोप है कि बाउंड्री निर्माण में पक्षपात कर एक ओर रास्ते की जगह को अधिक छोड़ा गया है। समिति के सदस्यों ने सोमवार को डीएम से मिलकर इसकी शिकायत की। डीएम के निर्देश पर सोमवार को एडीएम (न्यायिक) देवेंद्र मिश्र ने रामलीला मेला पहुंचकर जांच की। जांच में उन्होंने निकास को छोड़े गए रास्ते की जगह-जगह नाप करवाई। इस दौरान एकत्र हुए दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। दोनों पक्ष एडीएम के सामने भिड़ने को तैयार हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। एसडीएम चंद्रभानु सिंह का कहना था कि बाउंड्री की हदबंदी पर तारफेंसिंग करवाई गई थी। तारफेंसिंग के अनुसार बाउंड्री का निर्माण करवाया जा रहा है। मात्र कुछ लोग बेवजह बाउंड्री निर्माण में अड़ंगा डाल रहे हैं। एडीएम ने तार फेंसिंग के अनुसार बाउंड्री का निर्माण कराने के निर्देश एसडीएम को दिए। एसडीएम चंद्रभानु सिंह, व्यापारी नेता हंसराज गुलाटी, अजमेर सिंह छीना, विजयपाल विक्की, अंशु गुप्ता, आदित्य मोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

व्यापारी नेता बोले- विवाद पर सहयोग नहीं करेंगे
वार्ता के दौरान उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय उपाध्यक्ष हंसराज गुलाटी का कहना था कि कुछ लोग बेवजह बाउंड्री निर्माण में अड़ंगा लगा रहे हैं। झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। व्यापारी वर्ग अपने पास से चंदा एकत्र कर बाउंड्री निर्माण को धनराशि दे रहा है। बेवजह का विवाद बना रहा तो व्यापारी सहयोग नहीं करेंगे। एसडीएम ने व्यापारियों के सहयोग की सराहना कर सहयोग निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed