फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

मंदिर में तोड़फोड़ पर गुस्साए..मगर भीड़ जुटा नहीं पाए

Sun, 19 Jan 2020 08:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की गढ़ा रेंज में मंदिर की चहारदीवारी और रेलिंग तोड़ने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। इसको लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। विहिप और बजरंग दल ने कार्रवाई के विरोध में टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर का पुतला फूंककर गुस्से का इजहार तो किया, मगर भीड़ जुटाने में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस की संख्या कार्यकर्ताओं से अधिक रही। कई ने प्रदर्शन के बाद अपने नाम छिपा लिए।
विज्ञापन

गढ़ा रेंज के माला जंगल में स्थित हनुमान मंदिर की रेलिंग और चहारदीवारी को अवैध निर्माण बताकर वनकर्मियो ने दो दिन पूर्व ध्वस्त कर दिया था। पहले दिन तो सब शांत रहा, लेकिन दूसरे दिन शनिवार को हिंदू संगठनों ने विरोध कर दिया था। वन विभाग की कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। रविवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ता गैस चौराहा पर पहुंचे। विरोध प्रदर्शन में भीड़ अधिक होने का अनुमान था, इसलिए इंस्पेक्टर सुनगढ़ी राजेश कुमार, एसएसआई सतीश चंद्र बाजपेई भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। नतीजतन पुलिस की संख्या विरोध करने आए कार्यकर्ताओं से अधिक हो गई। नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल का पुतला फूंका। 10 मिनट के भीतर प्रदर्शन समाप्त हो गया और कार्यकर्ता ज्ञापन देकर चले गए। खुफिया विभाग के कर्मचारी भी आ गए थे। उन्होंने जब नाम नोट करना शुरू किया तो कई खुद की पहचान छिपाने लगे। वेद प्रकाश शुक्ला, महेंद्र सिंह धामी, अरविंद शुक्ला, मणिकांत मिश्र, दीपक रस्तोगी, प्रिंस अग्रवाल, रामानुज अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा मामला
मंदिर के बाहर वन विभाग की ओर से की गई कार्रवाई का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। इसे लेकर एसपी ने भी जानकारी जुटाई है। विरोध के चलते कानून व्यवस्था के बारे में भी पूछा गया। शांति व्यवस्था कायम रखने को प्रकरण को गंभीरता से लेकर निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने डीएम को लिखा पत्र
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने इस मुद़्दे पर डीएम को एक पत्र भेजा है। इसमें वनकर्मियों की कार्रवाई को आस्था पर चोट बताया। इसमें तोड़ी गई रेलिंग तीन दिन के भीतर लगवाने की मांग टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed