फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

तीन दिन की बच्ची की मौत के बाद मचा हत्या का शोर

Sat, 04 Jan 2020 07:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। तीन दिन की मासूम बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हत्या का शोर मच गया। पड़ोसियों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पिता ने बच्ची की ठंड में तबीयत बिगड़ने से मौत की बात कही, जबकि मां के मानसिक मंदित होने पर सही जानकारी नहीं निकल सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

सुनगढ़ी क्षेत्र के कांशीराम आवास कॉलोनी ईदगाह निवासी मोहम्मद शाकिर मजदूरी करते हैं। पत्नी फूल बी मानसिक मंदित है। एक जनवरी को फूल बी ने एक बेटी जेहरा बी को जन्म दिया था। शुक्रवार रात मासूम जेहरा बी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पड़ोसियों ने बच्ची की पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर राजेश कुमार, असम चौकी प्रभारी अचल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घर पर बच्ची मिली। उसकी सांस चल रही थी। आनन-फानन में पुलिस बच्ची को लेकर जिला अस्पताल आई, यहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पिता मोहम्मद शाकिर ने बच्ची के बीमारी से मरने की बात कही। बताया कि बच्ची को ठंड लग गई थी। शुक्रवार शाम को वह उसकी दवा लेकर आए थे, लेकिन वह मर गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को बच्ची से मारपीट करने की झूठी सूचना दे दी।
विज्ञापन

उधर, मानसिक मंदित मां सही से जवाब नहीं दे सकी। वह कभी पति पर बच्ची को पीटने का आरोप लगाती रही। कभी बहकी-बहकी बात करने लगती। ऐसे में मामला उलझकर रह गया। पुलिस ने तस्वीर साफ करने के लिए शनिवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कॉलोनी के लोगों ने भी बच्ची की मां के मानसिक मंदित होने की बात कही। मजदूर मोहम्मद शाकिर के पांच बच्चे थे। दो की पहले बीमारी से मौत हो चुकी है। अब तीन दिन की बच्ची भी मर गई। पीड़ित के दो बच्चे बेटा अहिल और बेटी जैनब हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद बच्ची के पिता और मां के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वांस नली में दूध फंसने से दम घुटकर मौत की पुष्टि
तीन दिन की बच्ची की मौत पर मचा हत्या का शोर गलत निकला। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की श्वांस नली में दूध जमा होने पर दम घुटने से मौत होना बताया है। उसके फेफड़ों में भी दूध मिला है। ऐसे में मामला हत्या का नहीं है।

बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed