फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

गंदगी के ढेर देख हड़ताली कर्मियों को मानदेय देने को भरी हामी

Sat, 04 Jan 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। तीन महीने से वेतन न मिलने पर विरोध जताते हुए पालिका के आउटसोर्सिंग (ठेका) कर्मचारी बृहस्पतिवार से हड़ताल पर बैठ थे। इस दौरान सफाई न होने के कारण मुख्य बाजार से लेकर गली-मोहल्लों तक गंदगी और कूड़े के ढेर लग गए थे। व्यवस्था खराब होते देख पालिका प्रशासन हरकत में आया और दो दिन के अंदर मानदेय मिलने का आश्वासन देकर हड़ताल खत्म करवाई।
विज्ञापन

नगरपालिका के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने पर बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी थी। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाते ही शहर की सफाई व्यवस्था भी ठप हो गई थी। हालांकि पहले तो प्रशासन आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का विकल्प स्थायी कर्मचारियों में ढूंढ रहे थे। लेकिन अव्यवस्थित कार्य प्रणाली और लापरवाह सिस्टम के चलते ऐसा नहीं हो सका। स्थायी कर्मचारियों की कार्य प्रणाली की हालत भी किसी से छिपी नहीं है। हड़ताल के चलते शहर की रेलवे स्टेशन रोड, छतरी चौराहा, स्टेडियम रोड, आवास-विकास कालोनी, एलएच शुगर मिल रोड, गैस चौराहा, बिजली घर चौराहा, कोतवाली रोड व अन्य जगह कूडे़ के ढेर लग गए। कूड़ा फैलने के कारण नालियां भी चोक हो गईं।
विज्ञापन

चेयरमैन और ईओ ने निपटाया विवाद
शुक्रवार को पालिका चेयरमैन विमला जायसवाल और अधिशासी अधिकारी निशा मिश्रा ने वॉटर वर्कर्स ऑफिस पहुंचकर कर्मचारियों से बात की। उन्हें अगस्त, अक्टूबर और नवंबर का मानदेय दो दिन के अंदर दिलाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी। इसके बाद सुबह 10 बजे काम तो शुरू हो गया, लेकिन दो दिन की गंदगी और कूड़े के ढेरों के चलते सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पायी। 00
विज्ञापन
विज्ञापन

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को मानदेय दिलवाने के लिए ठेकेदारों से वार्ता की गई है। दो दिन के अंदर मानदेय का भुगतान करा दिया जाएगा। कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर दी है, वे काम पर लौट आए हैं। - विमला जायसवाल, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed