फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

विवादित पोस्ट करने वाले की लोकेशन बिजनौर की निकली

Sat, 04 Jan 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। जुमे की नमाज से एक दिन पहले नागरिकता कानून से जुड़ी विवादित पोस्ट सोशल साइट्स पर डालने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पोस्ट करने वाले नंबर की लोकेशन बिजनौर निकली है, जबकि ग्रुप एडमिन जहानाबाद का है। पुलिस गहनता से इसकी पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

नागरिकता कानून के विरोध के नाम पर बीते दिनों लखनऊ, कानपुर, रामपुर, अमरोहा समेत कई जिलों में उपद्रव हुआ। सोशल साइट पर भड़काऊ पोस्ट करने पर कोतवाली में दो एफआईआर दर्ज की गईं। बीसलपुर और पूरनपुर में जुलूस निकालने की कोशिश करने वालों पर भी निषेधाज्ञा के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की गईं। 20 से अधिक जेल भेजे गए थे। पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट रहा और सब शांत रहने पर अफसर राहत महसूस कर रहे थे। मगर नए साल के पहले जुमे से एक दिन पहले सोशल मीडिया पर खुराफात कर दी गई। एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर बृहस्पतिवार रात भड़काऊ पोस्ट कर दी गई। इसमें नागरिकता कानून और उपद्रव करने वालों पर हुए लाठीचार्ज को जोड़कर पुलिसकर्मियों का विरोध करते फोटो डाल दिया गया। बीसलपुर के एक युवक ने इस पोस्ट को लेकर एडीजी जोन को ट्वीट कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। रात को ही पुलिस मामले की पड़ताल में लग गई। हालांकि अभी कोई कार्रवाई तो नहीं हुई, लेकिन काफी जानकारी जुटा ली गई है।
विज्ञापन

साल का पहला जुमा भी सकुशल बीता
इस शुक्रवार को भी जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। थाना पुलिस और खुफिया विभाग ने खुराफातियों पर पैनी निगरानी रखी। नतीजतन शहर और ग्रामीण इलाकों में सब कुछ शांत रहा। जुमे की नमाज भी सकुशल संपन्न हुई। कहीं से विरोध का कोई स्वर नहीं उभरा। जुमे की नमाज सकुशल निपटने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पूर्व की गई विवादित पोस्ट की जांच चल रही है। पोस्ट करने वाले नंबर की लोकेशन बिजनौर की निकली। उस ग्रुप का एडमिन जहानाबाद का है। मामला गंभीरता से लिया जा रहा है। -योगेंद्र कुमार, सीओ सदर

बीसलपुर में भी रहा जुमे को लेकर अलर्ट
बीसलपुर में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर किए गए अलर्ट में शुक्रवार को नगर और ग्रामीण इलाकों में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी निगाह रखते रहे। सभी मस्जिदों पर पुलिस बल तैनात रहा। ईदगाह चौराहा, भोगापुर चुंगी, बड़ा चौराहा समेत कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। एसडीएम सौरभ दुबे, सीओ प्रवीण मलिक, कोतवाल केशव तिवारी और नायब तहसीलदार मोहम्मद असलम अंसारी पूरे समय दौरा करते रहे। इससे पहले पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुबह नगर में पैदल भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed