{"_id":"5e0ce1b98ebc3e87c300c1b4","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3903258148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का स्वागत: मंदिरों में टेंका माथा, डीएम और एसपी ने काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का स्वागत: मंदिरों में टेंका माथा, डीएम और एसपी ने काटा केक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। साल 2019 की तमाम खट्टी मीठी यादों को दिल में संजोकर शहरवासियों ने शानदार तरीके से नए साल का स्वागत किया। जश्न मनाने का तरीका भले ही अलग-अलग रहा हो, लेकिन बधाई देने का तरीका आज भी वहीं हैप्पी न्यू ईयर का दिखाई दिया। मंगलवार की रात नए साल का स्वागत डीएम और एसपी ने केक काटकर किया तो वहीं सुबह से शाम तक धार्मिक स्थलों पर लोगों ने पूजा अर्चना के बाद माथा टेक कर नए साल में सुख समृद्धि की कामना की।
नए साल की बधाई देने का सिलसिला वैसे तो 31 दिसंबर की शाम को ही शुरू हो गया था। एक दूसरे का हैप्पी न्यू ईयर के साथ पार्टी में भी शामिल होने की बात कहीं जाने लगी, लेकिन रात के बारह बजे से सभी नए साल के जश्न में डूब गए। इसके अलावा 2019 को विदाई और 2020 को स्वागत करते हुए शहर से बाहर एक रिसोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के तहत डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसपी अभिषेक दीक्षित ने केक काटकर नए साल का स्वागत किया। बहीं युवा डीजे की धुनों पर जमकर थिरकते दिखाई दिए। बुधवार को सुबह गुनगुनी धूप के साथ नए साल की खुशियां दुगनी हो गई। 31 दिसबंर को नए साल के जश्न को लेकर मनाई गई पार्टियों की तस्वीरें भी कुछ युवाओं ने सोशल साइट्स पर शेयर कीं। कहीं दोस्तों संग खुशियां मनाई गई तो कहीं परिवार के साथ जुटे लोगों ने नए साल पर धमाल किया।
सोशल साइट्स पर छाया रहा न्यू ईयर
नए साल पर शुभकामनाओं का दौर तो वैसे से देर रात से ही शुरू हो गया था। लोगों ने मोबाइल फोन के जरिये शुभकामनाएं दीं तो व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्यूटर आदि सोशल साइट्स के माध्यम से भी बधाई दी। फूलों व उपहारों के साथ लोगों ने एक दूसरों को बधाई देने का सिलसिला बुधवार को देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन
धार्मिक स्थलों पर रही भीड़भाड़
नए वर्ष के आगमन पर बुधवार को सुबह से ही शहर के मंदिरों, गुरुद्वारा व गिरजाघरों में लोगों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिरों में पूजा अर्चना करने को भारी भीड़ जुटी। शहर के गौरीशंकर मंदिर, मां यशवंतरी देवी मंदिर, दूधिया नाथ मंदिर समेत कई अन्य धार्मिक स्थलों पर लोगों की खासी भीड़ जुटी। कुछ धार्मिक स्थलों पर सर्वमंगल की कामना से अनुष्ठान किए गए।
फूल और बुकें देकर देकर देते रहे बधाई
नववर्ष पर अपनेपन की खुशबू को बनाए रखने के लिए फूलों की जमकर खरीदारी हुई। नए साल पर अपने शुभचिंतकों को फूल और बुकें देकर नए साल की बधाई दी। फूल विक्रेताओं ने नए साल के मद्देनजर फूलों की दुकानों पर 31 दिसबंर की रात से बुधवार की दोपहर तक फूलों की बिक्री जारी रही।