फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

पूरनपुर के शाहिल और जहानाबाद के आशुतोष की हादसे में गई थी जान

Mon, 09 Dec 2019 07:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। एलएच चीनी मिल मार्ग पर रविवार रात हुए हादसे में पूरनपुर के मोहल्ला खानकाह निवासी 15 वर्षीय शाहिल उर्फ सोहेल पुत्र बड़े लल्ला और जहानाबाद के प्यास गांव निवासी 18 वर्षीय आशुतोष पुत्र गयादीन की मौत हो गई थी। वह परिवार के साथ वर्तमान समय में शहर से सटी राजीव कॉलोनी में रह रहे थे। तीसरा घायल साथी राजीव कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय गातेंद्र पुत्र नोखेलाल की हालत गंभीर होने पर बरेली रेफर किया गया है। इधर, सुनगढ़ी पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाकर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार रात चीनी मिल मार्ग पर नगर पालिका कार्यालय के पास हुआ था। बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग करते समय बाइक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी थी। इसमें शाहिल और आशुतोष की मौत हुई थी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल था। तीनों के पास से कोई कागजात न मिलने पर शिनाख्त नहीं हो सकी थी। एसपी अभिषेक दीक्षित, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने जिला अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। सुनगढ़ी पुलिस बाइक नंबर के आधार पर तीनों के परिवार तक पहुंच गई। बाइक सवार परिवार के साथ वर्तमान में सुनगढ़ी क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में रह रहे थे। उनके पहुंचने पर पुलिस ने जानकारी और फिर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घायल गातेंद्र को बरेली रेफर किया गया है। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों शवों का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया है। कानूनी कार्रवाई के लिए परिजन से तहरीर मांगी गई है। वाहन के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। गातेंद्र के बड़े भाई राजेश की ससुराल छतरी चौराहे के पास मोहल्ला नई बस्ती गौटिया में है। वहां पर रविवार रात दावत थी। तीनों बाइक से दावत मेें जाने को रात साढ़े नौ बजे निकले थे।
विज्ञापन

राजीव कॉलोनी में बस गए थे परिवार वाले
मृतक शाहिल और आशुतोष के परिवार मूल रुप से राजीव कॉलोनी के रहने वाले नहीं है। परिवार वाले मजदूरी के लिए
कुछ साल पहले आकर यहां बस गए थे। शाहिल के पिता बड़े लल्ला की मौत के बाद मां शाहीन दो साल पहले बीसलपुर के मोहल्ला दुबे निवासी रवि के साथ रहने लगी। शाहिल को भी साथ ले आई थी। इसके बाद रवि सुनगढ़ी क्षेत्र की राजीव कॉलोनी में रहने लगे। शाहीन के अलावा शाहिल को भी साथ रखा। चार माह पूर्व शाहीन की मौत हो गई। इसके बाद भी शाहिल को रवि अपने पास ही रखे था। इधर, आशुतोष मूल रूप से जहानाबाद के प्यास गांव का रहने वाला है। मजदूरी के लिए कई साल पहले पूरा परिवार राजीव कॉलोनी में आकर रहने लगा। आशुतोष चार भाई में दूसरे नंबर का था। उसके दो बहने कमलेश और मिथिलेश हैं। सभी भाई-बहन अविवाहित हैं। आशुतोष रुद्रपुर (उत्तराखंड) की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था। वह बीते मंगलवार को ही घर आया था। दोनों की मौत के बाद उनके परिवारों में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना वाहनों की बेतरतीब व्यवस्था बन रही राहगीरों का काल
पीलीभीत। चीनी मिल के पेराई सत्र की शुरुआत से सड़कों पर ट्रैफिक सिस्टम ध्वस्त हो जाता है। वाहनों में की जाने वाली ओवरलोडिंग और बेतरतीब शहर के आबादी वाले रास्तों में आवाजाही राहगीरों के लिए काल बनती है। हर साल गन्ना वाहनों की चपेट में आकर कई लोग जान गंवाते हैं। अभी चीनी मिल की शुरुआत हुए एक माह भी पूरा नहीं हुआ है। गन्ना लदे वाहन अब तक चार राहगीरों की मौत का सबब बन चुके हैं।

गन्ना वाहनों को लेकर बिगड़ रही व्यवस्था के सुधार के लिए गंभीरता से कदम उठाए जाएंगे। सीओ ट्रैफिक धर्म सिंह मार्छाल को इसको लेकर गशनता से प्लानिंग करने के निर्देश दिए हैं, सख्त एक्शन लिया जाएगा। - अभिषेक दीक्षित, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed