फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

कंट्रोम रूम से रखी जाएगी पराली जलाने की घटनाओं पर नजर

Thu, 21 Nov 2019 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2019 02:59 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। पराली जलाने पर अंकुश लगाने के प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। किसानों को जागरूक करने के साथ उन पर कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं लापरवाही बरतने पर लेखपालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके बावजूद पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक सकी हैं। इसको ध्यान में रखते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए है। सूचनाओं का आदान प्रदान करने के लिए फोन और व्हाट्सएप नंबर सार्वजनिक किया गया है।
विज्ञापन

दिवाली के पटाखों की धुंध से जहां आसमान में कई दिनों तक धुंध की चादर छायी रही थी। इसकी स्थिति में कुछ सुधार हो पाता कि फसलों के बचे अवशेष पराली जलाने से प्रदूषण एक बार फिर बढ़ने लगा। यह समस्या पूरे प्रदेश में बनी है। इसे रोकने के लिए शासन स्तर से आदेश जारी किए गए। जिले में पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को नामित किया। गांव में गोष्ठी के माध्यम से किसानों को जागरूक करने का कार्य सौंपा गया। वहीं पराली जलाते पकड़े जाने पर कार्रवाई के आदेश भी जारी किए गए। जिले के करीब 17 किसानों को गिरफ्तार कर चालान किया गया। लापरवाही बरतने पर लेखपालों पर भी कार्रवाई की गई, फिर भी पराली जलाने की घटनाएं नहीं रुक सकीं।
विज्ञापन

बुधवार को डीएम ने पराली की घटनाओं को रोकने के लिए कलक्ट्रेट में एक कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश जारी किए। इसमें एक लैंड लाइन नंबर 05882254116 और व्हाट्सएप नंबर 7839853912 को सार्वजनिक किया गया। इन नंबरों पर कोई भी सूचना दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने के साथ उसको पुरस्कार के रूप में धनराशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed