फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

बॉर्डर से सटे इलाकों में काम करने वाले ठेकेदार-मजदूरों का हो चरित्र सत्यापन

Thu, 07 Nov 2019 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
पीलीभीत। परिक्षेत्र स्तरीय टास्क फोर्स की त्रैमासिक बैठक बुधवार को गांधी सभागार में हुई। यह बैठक बरेली से आए कमिश्नर रणवीर प्रसाद, डीआईजी राजेश कुमार पांडेय की अगुवाई में हुई। इसमें भारत-नेपाल सीमा के प्रभावी प्रबंधन एवं सीमा पर अवैधानिक गतिविधियों को रोकने के लिए की गई तैयारियों से जुड़े बिंदुओं की गहनता से समीक्षा की गई। इसको बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कमिश्नर ने कहा कि सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर विशेष नजर रखी जाए। किसी तरह की अवैध गतिविधि नहीं होनी चाहिए। पुलिस, एसएसबी को आपस में सामंजस्य स्थापित कर काम करने के निर्देश दिए। खासकर मादक पदार्थों की तस्करी, वृक्षों के अवैध कटान, वन्यजीवों एवं वन सामाग्रियों के अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। बार्डर सीमा पर पिलरों के रखरखाव और नियमित निगरानी रखने को जिम्मेदारी दी गई। शारदा नदी में मत्स्य पालन और घाटों के पट्टे देने से पूर्व संबंधित ठेकेदारों का चरित्र प्रमाण-पत्र सत्यापन कराने केे कहा गया। इसके साथ कार्य करने वाले मजदूरों का भी चरित्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए। बार्डर क्षेत्र से लगे थाना प्रभारियों, एसएसबी के अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि बार्डर एरिया पर संयुक्त-अभियान चलाकर चेकिंग की जाए। स्थानीय आम नागरिकों से भी सामंजस्य बना रहे। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी अभिषेक दीक्षित के अलावा डीआईजी एसएसबी एचएनएच विष्ट, सेनानायक अजय कुमार, सीडीओ रमेशचंद्र पांडेय, टाइगर रिजर्व के डीएफओ, एडीएम अतुल सिंह, देवेंद्र प्रताप मिश्र, एएसपी रोहित मिश्रा, सिटी ऋतु पूनिया, सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed