{"_id":"5dac453a8ebc3e014e2816f2","slug":"others-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3809320130","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस और दिवाली पर बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस और दिवाली पर बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनेतरस और दिवाली पर्व पर बाजार में बढ़ती भीड़ के बीच जाम की समस्या बाधा न बने, इसके लिए यातायात पुलिस ने मंथन शुरू कर दिया है। धनतेरस के दिन बाजार में किसी वाहन को इंट्री नहीं मिलेगी। चिह्नित किए गए प्वाइंटों पर मोबाइल वैरियर लगाकर पुलिस की तैनाती की जाएगी। पार्किंग के लिए अलग से स्थान तय किए गए हैं।
धनतेरस-दिवाली पर्व नजदीक है। बाजार में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोग साज-सज्जा से लेकर अन्य सामान खरीदने के लिए घरों से निकल रहे हैं। धनतेरस के दिन हजारों की भीड़ बाजार में होगी। ऐसे में यातायात को लेकर ट्रैफिक पुलिस की ओर से प्लानिंग की गई है। इससे पूर्व के लिए बड़े वाहनों पर बाजार में प्रतिबंध लगाया गया है। धनतेरस के दिन दुपहिया और ई-रिक्शा को भी इंट्री नहीं मिलेगी। टीएसआई उदयवीर सिंह ने बताया कि धनतेरस के दिन मेन बाजार, जेपीरोड, चूड़ी वाली गली आदि में भीड़ रहती है। इसको देखते हुए तैयारी की गई है। कोई वाहन धनतेरस के दिन बाजार में नहीं घुसने दिया जाएगा। सुनहरी मस्जिद चौराहा, बरेली गेट, ड्रमंडगंज चौराहा, रंगीलाल चौराहा, जमुनी चौराहा, चावला चौराहा, सुनगढ़ी तिराहा, गैस चौराहा,चूने वाली गली में मोबाइल वैरियर लगाकर वाहन रोके जाएंगे। इसके लिए पहले से ही पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, ताकि वाहनों को रोका जा सके। पुरानी तहसील, विशाल टॉकीज में वाहनों की पार्किंग रहेगी।
धनतेरस-दिवाली पर बाजार में भीड़ को देखते हुए रणनीति बनाई गई है। वैरियर लगाकर चिह्नित प्वाइंटों पर पुलिसकर्मी की तैनाती की जाएगी। टीएसआई को सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी