फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

वकीलों ने टनकपुर हाईवे पर किया चक्का जाम, प्रदर्शन

Wed, 16 Oct 2019 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
ग्राम न्यायालय की पूरनपुर में स्थापना किए जाने के विरोध में आंदोलन कर रहे मुख्यालय के वकीलों ने बुधवार सुबह टनकपुर हाईवे पर चक्का जाम किया। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। एसडीएम को ज्ञापन देकर ग्राम न्यायालय मुख्यालय पर स्थापित कराने की मांग की। प्रदर्शन को लेकर करीब 45 मिनट तक हाईवे पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय पूरनपुर में स्थापित किए जाने का मुख्यालय के वकील विरोध कर रहे हैं। चार दिन से इसके विरोध में वह कलमबंद हड़ताल पर हैं। आंदोलन को गति देते हुए बुधवार को वकील हड़ताल पर रहे। साथ ही तय रणनीति के तहत चक्का जाम किया। सुबह करीब 11 बजे मुख्यालय के वकील टनकपुर हाईवे पर कचहरी गेट पर पहुंच गए। इसके बाद जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि ग्राम न्यायालय को पूरनपुर में स्थापित किया जाना न्यायोचित नहीं है। उसको मुख्यालय पर स्थापित करने की मांग की गई। कहा कि इस मांग के पूरे होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वकील हाईवे पर सड़क पर बैठ गए। आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ गया। कुछ ही देर में हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। राहगीर जाम में फंसकर रह गए। हालांकि वकीलों ने एंबुलेंस को आता देख न सिर्फ रास्ता खाली किया, बल्कि उसको निकलवाया। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल, इंस्पेक्टर नरेश पाल सिंह, राजेश कुमार, कार्यवाहक कोतवाल गौरव विश्नोई पुलिस बल के साथ पहुंच गए। उन्होंने वकीलों से बातचीत की। वकीलों ने प्रदर्शन कै दौरान अपनी बात रखी। एसडीएम सदर वंदना त्रिवेदी के पहुंचने पर वकीलों ने उनको अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा और हाईवे से हट गए। इसके बाद पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को एक-एक कर निकलवाया। 45 मिनट तक चले जाम के दौरान कई राहगीर गंतव्य तक पहुंचने के लिए रास्ता तलाशते रहे। संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार रस्तोगी, सिविल बार एसोसिएशन की अध्यक्ष स्नेहलता तिवारी और सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव शर्मा ने आंदोलन का नेतृत्व किया। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को भी कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed