फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in pilibhit

विधायक के भांजे से मारपीट के मामले में शासन ने लगाई विवेचना पर रोक

Mon, 14 Oct 2019 08:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
others in pilibhit
भाजपा के बरखेड़ा विधायक किशनलाल राजपूत के भांजे ऋषभ से मारपीट करने के मामले में सुनगढ़ी थाने में दर्ज एफआईआर की विवेचना पर शासन स्तर से रोक लगा दी गई है। शासन स्तर से एडीजी लखनऊ को दी गई जांच के पूरी होने के बाद ही विवेचना को आगे बढ़ाने के लिए कहा गया है। इसका लिखित आदेश जिले के पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है।
विज्ञापन

विधायक के भंाजे ऋषभ से 12 सितंबर की रात हुई घटना के बाद गनर समेत चार नामजद समेत 17 के खिलाफ लूटपाट, जानलेवा हमला और अपहरण की धाराओं में एफआईआर हुई थी। पुलिस ने गनर मोहित गुर्जर समेत तीन को जेल भेज दिया था। इधर, विधायक किशन लाल पर गनर को पुलिस के सामने जूते-चप्पल से पीटने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी और गुर्जर महासभा ने विरोध किया था। इसके बाद विवेचना के दौरान संगीन धाराएं हटा दी गई थीं। फिर जेल गए तीनों आरोपी जमानत पर छूट गए थे। शासन स्तर से इस मामले की जांच एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत को दी गई है। वह एक बार जिले में आकर बयान ले भी चुके हैं। अब इस जांच के पूरी होने तक विवेचना पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

एक बार और आएगी लखनऊ से टीम
शासन से मिली जांच पर एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत दो दिन रुककर प्रकरण से जुड़े कई लोगों के बयान ले चुके हैं। उनकी जांच अभी चल रही है। कुछ और लोगों के नाम प्रकाश में आने पर अब उनके भी बयान लिए जाएंगे। इसके बाद इसी सप्ताह एडीजी की टीम के दुबारा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइक के सौदे को लेकर निकला था विवाद
घटना के बाद जब पुलिस अधिकारियों ने विवाद की जड़ तक पहुंचने के लिए छानबीन की तो कई चौकाने वाले तथ्य उजागर हुए थे। पूरा झगड़ा एक चोरी की बाइक के सौदे से जुड़ा निकला था। ऋषभ के एक दोस्त से सिपाही ने चोरी की बाइक खरीदी थी। बाद में उसी को वापस करने के लिए लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने उक्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया था। हालांकि इस दिशा में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

इस मामले में एडीजी लखनऊ जांच कर रहे हैं। उनकी अभी जांच चल रही है। इस जांच के पूरे होने तक विवेचना पर रोक लगाई गई है। इसका लिखित आदेश भेजा गया है। इसका पालन किया जा रहा है। - रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed