{"_id":"5da468428ebc3e017553bd47","slug":"others-in-madhotanda-pilibhit-pilibhit-news-bly3800917190","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसा तेंदुआ, घरवालों के होश उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसा तेंदुआ, घरवालों के होश उड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा (पीलीभीत)। इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके में तेंदुए की दहशत कम नहीं हो सकी है। रात होते ही तेंदुआ आबादी के निकट पहुंचकर ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। रविवार देर शाम करीब सात बजे खेतों की ओर चहलकदमी कर रहा तेंदुआ नौजल्हा गांव की आबादी के निकट पहुंच गया और ग्रामीण काशीनाथ के घर में घुसकर कुत्ते पर हमलावर हो गया। घर में तेंदुआ देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर-शराबा कर तेंदुए को बाहर की ओर खदेड़ा। सूचना के बाद वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए हैं। देर शाम तेंदुए की दस्तक के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
बराही रेंज के अंतर्गत सीमावर्ती इलाके में नौजल्हा का जंगल पड़ता है। पिछले डेढ़ साल से जंगल से बाहर तेंदुए की सक्रियता है। आधा दर्जन गांव की सीमा में दस्तक देकर तेंदुए मवेशियों को निवाला बना रहे हैं। खास बात यह है कि पूर्व में तीन तेंदुओं को पिंजरे में कैद कर छोड़ा भी जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद तेंदुए की दहशत कम नहीं हो सकी है। कई अन्य तेंदुए भी क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं। इधर, नौजल्हा निवासी काशीनाथ ने बताया कि रविवार देर शाम करीब सात बजे वह परिजनों के साथ घर में बैठा हुआ था। इसी बीच खेत की ओर लगे दरवाजे से तेंदुआ घर में घुस गया और आंगन में मौजूद कुत्ते पर हमलावर हो गया। बचने के लिए कुत्ता भागने लगा। वहीं तेंदुए को घर में देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर-शराबा करना शुरू किया, इस पर तेंदुआ घर से बाहर निकलकर शारदा नदी की ओर निकल गया। सूचना के बाद नौजल्हा वन चौकी के वनकर्मी संजय, रवि आदि ने मौका मुआयना किया और तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए।
रेंजर डीके गोयल ने बताया कि तेंदुए की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय वनकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी लगातार जागरूक किया जा रहा है। तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस करने के साथ ही निगरानी बढ़ा दी गई। - डीके गोयल, रेंजर बराही