फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in jahanabad pilibhit

पुजारी बुलाने आए किसान को मंदिर के बाहर वाहन ने कुचला, मौत

Tue, 08 Oct 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
others in jahanabad pilibhit
जहानाबाद (पीलीभीत)। बरेली-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जहानाबाद बस अड्डे के पास सोमवार सुबह करीब पांच बजे वाहन से कुचलकर किसान की मौत हो गई। वह नवमी पर घर पर हवन कराने के लिए पुजारी को लेने मंदिर आए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जहानाबाद देहात के रहने वाले 45 वर्षीय रामकुमार खेती करते थे। इसके अलावा घर पर ही उन्होंने आटा चक्की लगा रखी है। सोमवार को नवमी के दिन घर पर हवन होना था। सुबह पांच बजे वह बाइक से जहानाबाद बस अड्डे के पास मंदिर से पुजारी को लेने आए थे। मंदिर के बाहर बाइक खड़ी कर वह हाथ जोड़कर ईश्वर से प्रार्थना करने लगे। इस बीच वाहन ने उनको कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजन भी कुछ ही देर में मौके पर आ गए। आसपास के लोगों से पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी की। इसमें ट्रक से कुचलने की बात निकलकर आ रही है, लेकिन कोई पूरी तरह से इसकी पुष्टि नहीं कर सका। कार्यवाहक थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूजा-पाठ की तैयारियां, मातम में बदली
नवरात्र के अंतिम दिन रामकुमार के परिवार में खुशनुमा माहौल था। घर पर हवन और फिर कन्या भोज कराने की तैयारी चल रही थी। वह घर से पुजारी को लेकर जल्द लौटने की बात कहकर निकले थे। परिजन उनका इंतजार कर रहे थे। पूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। इसी बीच हादसे की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। परिवार वाले सलामती की प्रार्थना करते हुए मौके पर पहुंच गए। यहां शव की क्षतविक्षत हालत उनके होश उड़ गए। सिर पूरी तरह से कुचल चुका था। पत्नी नेमवती गश खा गईं। उनको साथ आए अन्य परिवार के लोगों ने संभाला। उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के तीन बेटे शिशुपाल (25), सोमपाल (22), बंटी (18) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed