{"_id":"5dc0099e8ebc3e93b7751333","slug":"others-in-gajroula-pilibhit-pilibhit-news-bly3826771178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोयल कॉलोनी और जरा में अजगर निकलने से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोयल कॉलोनी और जरा में अजगर निकलने से मचा हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला (पीलीभीत)। माला रेंज के जंगल से सटे इलाकों में दो स्थानों पर अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को पकड़ा और माला रेंज में छोड़ दिया है।
टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल से जरा गांव सटा हुआ है। गांव निवासी सोनू पुत्र लखविंदर सिंह के मकान के पास सोमवार दोपहर दो बजे अजगर निकला। वह काम से जा रहे थे कि उनकी नजर इस पर पड़ी। सूचना मिलने पर गढ़ा बीट प्रभारी सत्यवीर संधू टीम के साथ पहुंचे और अजगर को पकड़ा। उन्होंने बताया कि अजगर आठ फिट लंबा और 10 किग्रा वजन का था। उधर, माला-रिछोला मार्ग पर गोयल कॉलोनी के पास अजगर निकलने से भीड़ जुटी रही। गोयल कॉलोनी निवासी रंजीत ने श्याम मंडल के खेत के पास अजगर को देखा तो उसके पसीने छूट गए। शोर मचाने पर काफी लोग जमा हो गए। वन विभाग की टीम भी पहुंच गई। वन दरोगा रामप्रकाश ने बताया कि अजगर दस फिट लंबा 25 किग्रा वजन का था। उसको माला रेंज में छोड़ दिया गया है।