{"_id":"5d9b7c978ebc3e016756204e","slug":"others-in-gajroula-pilibhit-pilibhit-news-bly379262631","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने खेत में घूम रहे बछड़े को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने खेत में घूम रहे बछड़े को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला/ पीलीभीत। जंगल से दूर आबादी के इलाके में बाघ की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। रविवार रात जंगल से बाहर निकला बाघ शाहगढ़ गांव के निकट पहुंच गया और खेत में घूम रहे बछड़े को निवाला बना लिया। सोमवार सुबह किसानों की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए और निगरानी बढ़ा दी है। ऐसा माना जा रहा है कि चांदूपुर क्षेत्र में चहलकदमी करने वाला ही बाघ है।
माला रेंज जंगल के बाहर बाघ की चहलकदमी कई दिन पहले से ही जारी है। गजरौला क्षेत्र के ग्राम महुआ, सिरसा सरदहा, मडरिया, गोयल कॉलोनी, माला कॉलोनी समेत करीब दस गांव के आसपास बाघ की चहलकदमी देखी जा रही है। वन्यजीवों की चहलकदमी के चलते स्थिति सामान्य रहे, इसके लिए वन विभाग की ओर से ग्रामीणों को जागरूक करने के प्रयास ही अमल में लिए गए है। इधर रविवार रात जंगल से बाहर घूम रहा बाघ माधोटांडा क्षेत्र के शाहगढ़ गांव के निकट पहुंच गया। यहां गांव निवासी किसान दीनदयाल के खेत में घूम रहे एक बछड़े को निवाला बना लिया। सोमवार को खेतों की ओर पहुंचे किसानों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी। इसके बाद माला रेंज की क्षेत्रीय टीम के सत्यवीर संधू टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। इसके बाद अफसरों के निर्देश पर बछड़े को खेत में ही दफना दिया। बीट प्रभारी सत्यवीर सिंह संधू ने बताया कि घटना जंगल से बाहर वन और वन्यजीव प्रभाग क्षेत्र की है। जानकारी जुटाने केे साथ मवेशी को दबा दिया गया है। बाघ की निगरानी के लिए टीम लगी है। उधर धर क्षेत्र में चर्चा है कि यह वही बाघ है जो कई दिनों से चांदूपुर क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा।