फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in bisalpur pilibhit

बीसलपुर ब्रॉडगेज कार्यों का निरीक्षण

Mon, 09 Dec 2019 07:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
others in bisalpur pilibhit
बीसलपुर (पीलीभीत)। शाहजहांपुर रेल मार्ग पर बीसलपुर तक ब्रॉडगेज ट्रेनों के संचालन के लिए सोमवार को गोरखपुर के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (ब्रॉडगेज) सुधांशु शर्मा ने पीलीभीत से बीसलपुर तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया। कार्य की गति को बढ़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पीलीभीत से बीसलपुर होते हुए शाहजहांपुर तक ब्रॉडगेज का कार्य चल रहा है। इस रूट पर बीसलपुर तक अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। बचे कार्यों को दुरुस्त करने पर फोकस किया जा रहा है। पूर्व में पटरियों पर सिग्नल वर्क पर भी अमल शुरू कर दिया गया। नए साल पर ब्रॉडगेज ट्रेनों के संचालन की कवायद तेज है। इधर गोरखपुर से आए रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सुधांशु शर्मा ने सोमवार को पीलीभीत से बीसलपुर तक रेल लाइन पर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुल, पुलियों, नालों, समपार, अंडर ब्रिज, बैरियर गेट और प्लेटफॉर्म आदि का निरीक्षण किया। प्रसादपुर रेलवे हाल्ट पर निर्माण कार्य की गति धीमी होने पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए। समय से काम पूरा न होने पर भुगतान रोकने की भी चेतावनी दी। वहीं बीसलपुर स्टेशन का निरीक्षण के दौरान उन्होंने शौचालय क्षेत्र, फुट ओवरब्रिज का कार्य रुका होने पर संबंधित अधिकारियों से नाराज व्यक्त की। इस दौरान इज्जतनगर के विद्युत अधिशासी अभियंता एसके सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (निर्माण) आनंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed