{"_id":"5dcbf69c8ebc3e5b421707bf","slug":"others-in-bisalpur-pilibhit-pilibhit-news-bly383838730","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस से कुचलकर शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस से कुचलकर शिक्षक की मौत
विज्ञापन
बीसलपुर (पीलीभीत)। बरेली रोड पर गांव गोवल के पास बुधवार शाम रोडवेज बस से कुचलकर बरेली के एक बेसिक शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शिक्षक के परिवार में चीख पुकार मच गई है। बाइक चलाते वक्त शिक्षक ने हेलमेट लगाया था।
मोहल्ला पटेलनगर निवासी नेमचंद्र गंगवार ने बताया कि उनका 46 वर्षीय पुत्र नागेंद्रदेव बरेली के गांव इटौरिया में प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक था। बुधवार सुबह वह रोज की तरह ड्यूटी पर थे। स्कूल की छुट्टी होने पर दोपहर को वह बाइक से घर आ रहे थे। बरेली-बीसलपुर मार्ग पर गोवल गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रही रोडवेज बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें नागेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर कोतवाल मनीराम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। शव की शिनाख्त कर परिजन को बुलाया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बस को पुलिस ने कब्जे में लेकर चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है। उधर, शिक्षक के परिवार में चीख पुकार मच गई है। पिता नेमचंद, मां टिकोली देवी, पत्नी रितू, का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतक के तीन बेटी अंशिका, पूर्णिमा और आभा हैं।