फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in bisalpur pilibhit

दो गायों की मौत पर हंगामा

Wed, 16 Oct 2019 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
others in bisalpur pilibhit
बीसलपुर (पीलीभीत)। नगर पालिका परिषद के गो संरक्षण केंद्र की दो गायों की बीमारी से मौत होने पर युवा विकास संगठन के कार्यकर्ताओं ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए मंगलवार को गो संरक्षण केंद्र के गेट पर हंगामा किया। इस मामले में उच्चाधिकारियों को भी शिकायत भेजी गई।
विज्ञापन

पशु अस्पताल के वरिष्ठ फार्मासिस्ट बीडी पाल ने बताया कि नगर पालिका परिषद के पशु संरक्षण केंद्र की दो गायें पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं। लगातार उपचार करने के बाद भी उन गायों को नहीं बचाया जा सका। एक गाय की मौत सोमवार को और दूसरी की मंगलवार को मौत हो गई थी। युवा विकास संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शाम गो संरक्षण केंद्र पर लापरवाही से गायों की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि पशु संरक्षण केंद्र में भर्ती गायों की सही ढंग से देखभाल नहीं की जाती है। आधा घंटे बाद कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया। प्रदर्शन में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन पाठक, शिवम, राहिल, राजा, जितेंद्र, नितिन कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed