{"_id":"5da607ed8ebc3e93bb4c74cc","slug":"others-in-bisalpur-pilibhit-pilibhit-news-bly3803397164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल चले जाएंगे, लेकिन प्रतिमाएं नहीं हटाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल चले जाएंगे, लेकिन प्रतिमाएं नहीं हटाएंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। गांव चुर्रागौटिया में अवैध रूप से प्रतिमाएं लगाने वाले लोगों ने स्थानीय अभिसूचना इकाई के अधिकारियेां से कहा कि वे लोग प्रतिमाएं नहीं हटाएंगे, चाहे उन्हें जेल जाना पड़े। यह बात प्रतिमा लगाने वालों ने अफसरों से उस समय कही, जब अफसर गांव वालों को यह समझा रहे थे कि वह प्रतिमाएं खुद हटा लें तो उन पर अब तक की गई कानूनी कार्रवाई वापस हो सकती है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चुर्रा गौटियां में चार अक्तूबर की रात में कुछ लोगों ने बिना अनुमति के ग्राम पंचायत की जमीन पर अवैध रूप से डॉ. आंबेडकर और भगवान बुद्ध की प्रतिमाएं लगा दी थी। एसडीएम सौरभ दुबे के निर्देश पर हलका लेखपाल प्रदीप कुमार ने कोतवाली में विभिन्न धाराओं में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में 31 लोगों को नामजद किया गया और शेष लोगों को अज्ञात बताया गया। पुलिस ने भी इस सिलसिले में 45 लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की है। पीलीभीत से आए स्थानीय सूचना इकाई के अधिकारी दीपक कौशिक और रामसिंह ने सोमवार केा गांव जाकर अवैध रूप से लगाई गई प्रतिमाओं का निरीक्षण किया। इन अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुझाव दिया कि वे लोग प्रतिमाएं हटा लें और शासन से अनुमति लेने के बाद ही प्रतिमाएं लगाएं। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि यदि वे प्रतिमाएं हटा ले तो उनके विरुद्ध शुरू हुई कानूनी कार्रवाई वापस हो सकती है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से साफ लफ्जों में कह दिया कि वे लोग प्रतिमाएं किसी भी हालत में नहीं हटाएंगे, चाहे उन्हें जेल जाना पड़े।