{"_id":"5dd133728ebc3e5488136338","slug":"others-in-barkhera-pilibhit-pilibhit-news-bly3843690105","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरी चराने गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरी चराने गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। घर से बकरी चराने गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव मकान से एक किलोमीटर की दूरी पर गन्ने के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। शव पर कोई चोट का निशान न होने पर हार्टअटैक से मौत का अंदेशा जताया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के लखनऊकलां गांव निवासी 65 वर्षीय सियाराम पुत्र बलदेव प्रसाद खेती करते थे। रविवार सुबह 10 बजे वह बकरी चराने के लिए घर से निकले। तीन घंटे बाद दोहर एक बजे उनका शव मकान से एक किमी की दूरी पर भोपतपुर गांव निवासी देवेंद्र कुमार के गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बकरियां उसी खेत में चर रही थीं। गन्ना छीलने के लिए खेत पर पहुंचे मजदूरों ने शव पड़ा देखा तो उनके होश उड़ गए। शव की शिनाख्त कर परिजन को सूचना दी गई। कुछ ही देर में पत्नी विद्यादेवी समेत अन्य परिजन आ गए। बरखेड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। पत्नी विद्यादेवी ने हार्टअटैक से मौत का अंदेशा जताया। इंस्पेक्टर बृज किशोर मिश्र ने बताया कि मृतक के परिजन हार्टअटैक से मौत का अंदेशा जता रहे हैं। कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। चूंकि मौत संदिग्ध हालात में हुई है, इसलिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।