फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in amariya pilibhit

बाघ ने जंगली सुअर को बनाया निवाला...खेत में काम करते मजूदर भागे

Wed, 11 Dec 2019 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
others in amariya pilibhit
अमरिया (पीलीभीत)। क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी लगातार जारी है। मंगलवार सुबह फिर बाघ ने अपनी मौजूदगी का अहसास कराया। गन्ने के खेत में काम करते समय मजदूरों के उस दौरान होश उड़ गए, जब एक बाघ जंगली सुअरों के झुंड का पीछा करता उनके नजदीक पहुंच गया और जंगली सुअर को अपना निवाला बना लिया। यह देख मजदूर भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर निवासी परमवीर सिंह पैरी ने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे उनके फार्म हाउस के पास मजदूर गन्ना काट रहे थे। इसी बीच डबरी की झाड़ियों से एक बाघ सुअरों के झुंड पीछा करते हुए गन्ने के खेत में आ पहुंचा। अपने को मात्र दस मीटर की दूरी पर बाघ को देख मजदूरों के होश उड़ गए। मजदूर शोर मचाते हुए भागने लगे और फार्म पर पहुंचने के बाद पूरी घटना की जानकारी दी। उनकी ओर से गन्ने के खेत में बाघ होने की सूचना वन विभाग को दी गई। कुछ देर बाद ही वन दरोगा शेर सिंह, चेतन कुमार टीम के साथ मौके पहुंचे और खेत में जाकर पगचिह्न ट्रेस किए, जोकि बाघ के होने की पुष्टि की। टीम ने मजदूरों को सतर्कता के साथ खेतों में काम करने की बात कही है।
विज्ञापन

बाघ जंगली सुअरों के झुंड का पीछा करता हुआ मजदूरों के पास तक पहुंच गया था और एक सुअर को पकड़कर गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और उसे निवाला बना डाला। पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। मजदूरों को अलर्ट किया गया है। -शेर सिंह, वन दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed