फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in amariya pilibhit

ग्रामीणों में खौफ : अमरिया में बाघ ने दो नीलगायों का किया शिकार

Wed, 16 Oct 2019 06:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
others in amariya pilibhit
अमरिया (पीलीभीत)। जंगल से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही है। खेतों में चहलकदमी कर रहे बाघ मवेशियों को निवाला बना रहे हैं। मंगलवार देर शाम बहादुरगंज के पास दवहा नदी के किनारे पहुंचे बाघ ने खेतों में घूम रही नील को निवाला बना लिया। वहीं बुधवार सुबह क्षेत्र के पैरीफार्म के पास गन्ने के खेत में शरण लिए बाघ ने एक नील गाय पर हमला कर निवाला बना लिया। सूचना के बाद डिप्टी रेंजर देवऋषि ने टीम के साथ मौका मुआयना कर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

बहादुर गंज में घटना स्थल के पास बरा मझलिया के कुछ ग्रामीण देवहा नदी के किनारे अपने मवेशियों को चरा रहे थे। इसी बीच कुछ दूरी पर नदी की झाड़ियों से बाघ निकल आया और नीलगाय पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के सामने ही बाघ नीलगाय को पास के गन्ने के खेत में ले जाकर निवाला बना लिया। हिम्मत कर ग्रामीण मवेशियों को लेकर गांव की ओर वापस लौट गए। इधर बुधवार सुबह सूरजपुर गांव में किसान परमवीर सिंह पैरी के गन्ने के खेत में पहुंचे बाघ ने एक नील गाय को हमला कर मार डाला। पास में स्थित मंजीत सिंह के खेत में जुताई कर रहे ट्रैक्टर चालक गोपाल विश्वास की बाघ पर नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। चालक ट्रैक्टर लेकर फार्म हाउस की ओर वापस लौटा और जानकारी वन विभाग को दी। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मी मौके पर पहुंचे और बाघ के पगचिह्न ट्रेस करने के साथ निगरानी बढ़ाने का दावा किया है।
विज्ञापन

गजरौला और एसपी फार्म के निकट मिले बाघ के पगचिह्न
अमरिया क्षेत्र में प्रवास किए बाघों का कुनबा भले ही मानव पर हमलावर नहीं हो रहा हो, अफसर भी जागरूकता बढ़ाने के प्रति जागरूक करने पर बल दे रहे हो, लेकिन खेतों की ओर लगातार मौजूदगी ग्रामीणों और किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई है। गजरौला और एसपी फार्म के आसपास बाघ की लगातार मौजूदगी देखी जा रही है। जिससे किसानों की खेती भी प्रभावित हो रही है। इधर बुधवार को गजरौला और एसपी फार्म के आसपास खेतों में बाघ के ताजा पगचिह्न मिलने से हड़कंप मच गया है। किसानों के मुताबिक बाघ आसपास खेतों में शरण लिए हुए हैं। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने पगचिह्न ट्रेस किए। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से अफ सरों के निर्देश पर कुछ कैमरे भी निगरानी के लिए लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में बहादुर गंज और पैरीफार्म के निकट बाघ ने नीलगाय को निवाला बनाया है। पगचिह्न ट्रेस कर बाघ की निगरानी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा दो अन्य स्थानों पर भी बाघ के पगचिह्न ट्रेस हुए हैं। कैमरों लगाकर निगरानी बढ़ाई जा रही है। - देव ऋषि, क्षेत्रीय डिप्टी रेंजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed