फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   others in amariya pilibhit

दो घरों में तेंदुए की दस्तक, कुत्तों को बनाया निवाला

Mon, 14 Oct 2019 08:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
others in amariya pilibhit
अमरिया(पीलीभीत)। रविवार रात खेतों की ओर चहलकदमी कर रहा तेंदुआ अमरिया क्षेत्र के सूरजपुर गांव में पहुंच गया और दो घरों में दस्तक देकर पालतू कुत्तों को उठा ले गए और निवाला बना लिया। सोमवार सुबह उठे परिजनों ने खून और घसीटने के निशान देखे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद वन कर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन

रविवार रात खेतों में चहलकदमी कर रहा तेंदुआ पहले सूरजपुर निवासी राजेंद्र सिंह के घर पहुंचा और दीवार फलांग कर कुत्ते को उठा ले गया। इसके बाद कुछ दूरी पर स्थित सर्वजीत सिंह के घर से भी एक कुत्ता उठा ले गया। सोमवार सुबह जब परिजन उठे। कुत्ता गायब और दरवाजे से लेकर पास के गन्ने के खेत तक खून, बाल और घसीटने के निशान देख घटना की जानकारी हुई। सूचना के बाद डिप्टी रेंजर देवेंद्र सिंह, वन दरोगा शैलेंद्र सिंह ने वनकर्मियों के साथ मौका मुआयना कर तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

15 दिन में आधा दर्जन मवेशी खा गया तेंदुआ
क्षेत्रीय ग्रामीणों के मुताबिक तेंदुए पिछले 15 दिन से सक्रिय हैं। लगातार क्षेत्र में देखा भी जा रहा है। रात होते ही घरों के नजदीक पहुंचकर मवेशियों को निवाला बना रहा है। पिछले 15 दिनों में करीब आधा दर्जन पालतू कुत्ते समेत अन्य मवेशियों को तेंदुआ निवाला बना चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर मवेशी ले जा रहा तेंदुआ, अफसर उदासीन
तेंदुए पिछले कई दिनों से क्षेत्र में चहलकदमी कर रहा है। रात होते ही घरों में घुसकर कुत्तों को निवाला बना रहा है। इसके बावजूद विभागीय अधिकारी और कर्मचारी कुछ नहीं कर रहे हैं। - सर्वजीत सिंह
तेंदुआ इतना सक्रिय हो गया है कि घर की दीवार फांदकर मवेशियों को उठा ले जा रहा है। समय रहते इसकी रोकथाम करनी चाहिए, नहीं तो खतरनाक साबित होने लगेगा। - राजेंद्र सिंह

- राजेंद्र सिंह
तेंदुए की चहलकदमी को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय वनकर्मियों को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। अफसरों को सूचित किया है, निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सतेंद्र कुमार चौधरी, रेंजर, वन एवं वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed