Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   OT three, not a single technician, arrangements dependent on two staff nurses

Pilibhit News: ओटी तीन, एक भी टेक्नीशियन नहीं, दो स्टाफ नर्स के भरोसे व्यवस्थाएं

Wed, 15 Oct 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 15 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
OT three, not a single technician, arrangements dependent on two staff nurses
पीलीभीत। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का दावा करने वाला मेडिकल काॅलेज प्रशासन जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कर पा रहा। अस्पताल के तीन ऑपरेशन थियेटर में एक भी टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है। लंबे समय से रिक्त पदों को भरने की जहमत नहीं उठाई गई।
विज्ञापन

तीन स्टाफ नर्स की जगह सिर्फ दो महिला स्टाफ हैं।
जिला अस्पताल में तीन ऑपरेशन थियेटर संचालित हैं। मेडिकल कॉलेज के अधीन होने के बाद जिला अस्पताल में चिकित्सकों की संख्या बढ़ने के साथ ही मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ गया। सर्जरी, आर्थो, ईएनटी तीनों विभागों के ऑपरेशन जिला अस्पताल के ऑपरेशन थियेेटर में किए जाते हैं। रोजाना चार से पांच ऑपरेशन भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

मरीज तो बढ़े लेकिन ऑपरेशन थियेटर में स्टाफ की कमी को दूर नहीं किया जा सका। तीनों ओटी में एक भी टेक्नीशियन की तैनाती नहीं है।
तीनों ऑपरेशन थियेटर की जिम्मेदारी दो स्टाफ नर्स के हवाले अस्पताल प्रबंधन ने सौंप रखी है। इसमें से सविता नाम की कर्मचारी को ओटी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। एक वार्ड बॉय व एक सफाई कर्मी को ही तैनात किया गया है, जबकि तीन-तीन की तैनाती होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed