{"_id":"8d8d07d7d110b0a4d36e5b770b29cb55","slug":"organically-bike-collision-just-after-the-death-of-driver-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत के बाद बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बाइक चालक की मौत के बाद बवाल
बिलसंडा।
Updated Sat, 18 Apr 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के बमरोली मार्ग स्थित गांव बबूरा में शनिवार को बारातियों से भरी बस
विज्ञापन
ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक युवक की बस के पहिए के नीचे
कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर घायल हो गया।
दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़ फरार हो गया। हत्थे लगे परिचालक की उत्तेजित
ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की। किसी तरह उसे एक स्थानीय व्यक्ति ने अपने
गोदाम में छिपा कर बचाया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पहले बस में जमकर
तोड़फोड़ की और बाद में उसमें आग लगा जलाने की कोशिश की। ग्रामीणों का
आक्रोश जब इस पर भी शांत नहीं हुआ तो उन्होंने बस के भीतर व ऊपर रखा दहेज
का सारा सामान तहस-नहस कर दिया। कुछ सामान लूट भी ले गए। सूचना पर पहुंची
पुलिस मूक दर्शक बनी रही। सीओ व एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर की
मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को शांत कराया।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रंपुरा कपूर से एक युवक की शुक्रवार की शाम निगोही के गांव पड़सर में बारात गई थी। शनिवार को बारात विदा हुई। दूल्हा-दुल्हन कार में सवार हो चले गए। जबकि बाराती बस संख्या यूपी 21 जी/ 9598 में सवार होकर लौट रहे थे। नगर से महज ढाई किमी पहले गांव बबूरा स्थित तिराहे पर मीरपुर हर्रायपुर की ओर से बाइक पर सवार दो युवक जैसे ही पहुंचे कि पीछे से अनियंत्रित गति से आ रही बारातियों से भरी बस ने टक्कर मार दी। बस की टक्कर लगते ही बाइक चला रहा गांव मीरपुर निवासी नरायनलाल राजपूत का 27 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ पहिए के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा गांव हर्रायपुर निवासी बादशाह सिंह यादव का 22 वर्षीय पुत्र परमाल गंभीर रूप से घायल हो गया। नाजुक हालत में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने बरेली रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होने पर दुर्घटना का शिकार हुए युवकों के दोनों गांवों के लोग मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित लोगों ने बस में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। बस को पलट दिया और उसमें रखा दहेज का सामान भी तोड़ डाला। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने बस को सड़क पर पलट दिया और उसमें आग लगा दी। आग विकराल रूप ले पाती इससे पहले ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इससे बस जलने से बच गई। उधर, भीड़ ने बमरोली और बिलसंडा मार्ग पर ट्रालियों को आड़ा तिरछा खड़ाकर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने दो घंटे तक जमकर तांडव मचाया, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही। इस बीच सीओ सुबेग सिंह सिद्धू और बीसलपुर कोतवाली प्रभारी केपी यादव जब फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तब कहीं जाकर भीड़ नियंत्रित हो पाई। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ राजेश यादव ने बताया कि मृतक के परिवार वालों की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।