फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Order of Technical Examination of Asara Residences

आसरा के आवासों की तकनीकि जांच के आदेश

Sun, 16 Apr 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sun, 16 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के लिए कलीनगर और बीसलपुर में बन रहे आसरा आवासों की तकनीकि जांच के आदेश डीएम ने दिए हैं। इसके लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की गई है। डीएम ने यह आदेश एसडीएम की रिपोर्ट में खामियां मिलने के बाद किए हैं। गरीब और बेघर परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए करीब दो साल पूर्व डूडा की ओर से कलीनगर और बीसलपुर में आसरा योजना से आवासों का निर्माण प्रारंभ कराया गया था। योजना के तहत कलीनगर में दो स्थानों पर 11.12 करोड़ से 216 आवास और बीसलपुर में 6.6 करोड़ से 123 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। नियमानुसार 50 लाख से अधिक की लागत से बनने वाले कार्यों की संबंधित एसडीएम, पीडी या सीडीओ स्तर से जांच की जाती है। इसके तहत पिछले दिनों कलीनगर और बीसलपुर एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र में बन रहे आसरा आवासों की जांच की थी, जिसमें उन्हें कई गड़बड़ियां मिली। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता भी ठीक प्रतीत नहीं हुई। इस पर दोनों एसडीएम ने इसकी उच्च स्तरीय जांच की संस्तुति कर डीएम को रिपोर्ट भेजी थी। इस रिपोर्ट पर डीएम ने आसरा आवास के निर्माणाधीन भवनों की तकनीकि जांच के आदेश दिए हैं। इसके लिए डीएसटीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी में डीआरडीए के एसपी सिंघल और पीडब्ल्यूडी के जेई मुकेश कुमार को रखा गया है। डीएम मासूम अली सरवर ने बताया कि तकनीकि जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed