{"_id":"67c0ac5c391f41ce54057884","slug":"order-ineffective-people-without-helmets-are-getting-petrol-openly-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-131488-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आदेश बेअसर, बिना हेलमेट वालों को खुलेआम मिल रहा पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आदेश बेअसर, बिना हेलमेट वालों को खुलेआम मिल रहा पेट्रोल
Thu, 27 Feb 2025 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
शहर में एक पेट्रोल पंप पर बगैर हेलमेट डाला जा रहा पेट्रोल।संवाद
पीलीभीत। शासन से जारी हुए आदेश के बाद भी जिले के पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का अभियान का सख्ती से पालन नहीं हो रहा है। पंपों पर खुलेआम बे रोकटोक बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। अभियान महज पंप पर लगाए गए बैनर तक ही सिमट कर रह गया है।
शासन से जारी हुए आदेश के बाद 26 जनवरी से जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का आदेश जारी हो गया। जिला प्रशासन की सख्ती के बाद पेट्रोल पंपों पर बैनर व स्लोगन लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। जिससे लोग हेलमेट लगाकर चले। कुछ समय की सख्ती के बाद अब हालात पुराने ढर्रे पर लौट आया है। पंपों पर बिना हेलमेट ही बाइक चालकों को पेट्रोल दिया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दोपहर लगभग 1.25 बजे डिग्री चौराहा स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक चालक बिना हेलमेट लगाकर बाइक से पहुंचा। सेल्समैन से पेट्रोल डलवाने के लिए कहा। बिना किसी रोकटोक के सेल्समैन ने मशीन में रुपये फीड कर बाइक में पेट्रोल डाल दिया। वहीं दोपहर करीब 1.35 बजे गन्न तिराहा स्थित पंप पर बाइक चालकों की काफी भीड़ दिखी। इस भीड़ में कुछ बाइक चालक हेलमेट, तो कुछ बिना लगाए हेलमेट लगाए ही पेट्रोल डलवाते दिखे। सेल्समैन भी बिना खुलेआम पेट्रोल डालते दिखे।
-- -- -- -- -
अब मांगकर भी नहीं चलाया जा रहा काम
-शासन से आदेश आने के बाद सख्ती से इसका पालन हुआ। बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल भी नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में लोग दूसरे बाइक चालकों से हेलमेट लेकर पेट्रोल डलवाते देखे गए, लेकिन अब यह भी जिले के पंपों पर दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में यह अभियान अब-तक पूरी तरह से जिले में लागू नहीं हो सका है।
विज्ञापन
-- -- -- -
वर्जन
बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को पेट्रोल न देने को लेकर पंप संचालकों को निर्देश दिए गए है। लगातार पंप पर पहुंचकर बिना हेलमेट वाले बाइक चालकों पर कार्रवाई भी हो रही है। - वीरेंद्र सिंह, एआरटीओ।