फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Order for investigation in the case of disappearance of mother and child from the hospital

Pilibhit News: अस्पताल से जच्चा-बच्चा गायब होने के मामले में जांच के आदेश

Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 06 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Order for investigation in the case of disappearance of mother and child from the hospital
बिलसंडा। बुधवार को एक निजी अस्पताल से जच्चा-बच्चा के गायब होने के मामले में सीएमओ ने जांच के आदेश दिए हैं। सीएमओ का कहना है कि जांच में आरोप सिद्ध होने पर अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पड़री मरौरी निवासी श्रीपाल ने बताया कि उनके बेटे नीरज की पत्नी रचना को शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर नगर के खदनिया बाबा के समीप स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। परिवार वालों ने बुधवार को डॉक्टर से जच्चा-बच्चा की छुट्टी करने के लिए कहा तो डॉक्टर ने तय खर्च से अधिक रुपये मांगे, लेकिन परिवार वाले 25 हजार रुपये देने की बात कहते रहे।
विज्ञापन

परिवार का आरोप है कि रुपयों को लेकर हुए विवाद के बीच ही अस्पताल संचालक रचना और उसके नवजात शिशु को गाड़ी में बैठा कर कहीं ले गया। इस पर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। सूचना यूपी-112 को दी। मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने सख्ती की तो डॉक्टर ने जच्चा-बच्चा को वापस बुला लिया। हालांकि इस मामले में पुलिस के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब सीएमओ डॉ. आलोक शर्मा ने सीएचसी अधीक्षक को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। आरोप सिद्ध होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed