फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Or Goddess Sarva Bhuteshu Prakriti Rupene Sanstha...

या देवी सर्व भूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता मंत्र के जाप से माता रानी की हुई आराधना

Sun, 03 Apr 2022 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Or Goddess Sarva Bhuteshu Prakriti Rupene Sanstha...
यशवंतरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां के प्रथम स्वरूप मौ शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई। या देवी सर्व भूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: जाप के साथ शनिवार को भक्तों ने देवी मंदिर पहुंचकर मां की आराधना की।
विज्ञापन

देवीभक्तों ने शनिवार को प्राचीन शक्तिपीठ मां यशवंतरी देवी मंदिर, निरंजनकुंज कॉलोनी स्थित महामातेश्वरी मंदिर, गोदावरी स्थित मां दुर्गा मंदिर समेत शहर के तमाम मंदिरों पर सुबह से ही देवी भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। देवी भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा कर मनौतियां मांगी। देर शाम तक मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। वहीं घरों पर भी पूजा पाठ किया गया। शाम को महिलाओं ने मां को रिझाने के लिए देवी भजन और छंद गाए
विज्ञापन

नौ दिन चलेगा मेला
मां पूर्णागिरि के दरबार आने जाने वाले भक्त शहर स्थित मां यशवतंरी देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंच रहे हैं। यह नौ दिनों तक मेले का आयोजन भी किया जा रहा है। बड़ी संख्या में भीड़ जुटती है। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है। मुख्य सड़क पर बैरियर लगाकर वाहनों के रोकने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीसलपुर में भक्तों ने मांगी मनौतियां
बीसलपुर। शनिवार को नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने घरों और देवी मंदिरों में शैलपुत्री देवी की पूजा अर्चना की, प्रसाद चढ़ाया और तरह तरह की मनौतियां मांगी। गांव इलाबांस के देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। महिला श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। देवी मंदिरों में विशेष रूप से सजाया गया था।
कलश स्थापना कर किया पूजन
बिलसंडा। नगर स्थित देवी स्थान मंदिर में मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा करने के साथ कलश स्थापना की। कलश स्थापना को लेकर मान्यता यह है कि इस कलश में सभी तीर्थ और देवी-देवताओं का वास होता है जो मां देवी की आराधना करने में आने वाली बाधाओं को दूर करने में मदद करता है और शांति से पूजा-पाठ संपन्न होती है। घट स्थापना करने के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।
आरएसएस के स्वयं सेवकों ने मनाया नव संवत्सर
पीलीभीत। नव संवत्सर पर संतराम सरस्वती शिशु मंदिर में मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक चंदन सिंह रहे। विभाग संघ चालक ओम प्रकाश, जिला प्रचारक अनुज पार्थ, जिला कार्यवाह डॉ. डालचंद, जिला संपर्क प्रमुख नरेश के अलावा डीएन शर्मा, धीरेंद्र, जितेंद्र राना, जिला संघ चालक शिव कुमार आदि बड़ी संख्या में पूर्ण गणवेश में संघ के स्वयंसेवक उपस्थित रहे। संवाद

महिलाओं ने किया नव संवत्सर का स्वागत
पीलीभीत। संस्कार भारती, कला साधिका संगठन की ओर से द्वारिकाधीश मंदिर में गंगाजल से सूर्य को अर्घ्य देकर पूजन किया गया। ,कलावा, तिलक, लगाकर एक दूसरे का महिलाओं ने स्वागत किया। सबका मुंह मीठा करवाया। अर्चना खंडेलवाल, डॉ. प्रणीता, डॉ. पूनम चंद्रा, सुमन गुप्ता, मधुकुमार, अंजली प्रदीप, अंजली, मीरा सक्सेना, कमलेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

यशवंतरी देवी मंदिर में लगे मेले में खरीददारी करते लोग। संवाद

यशवंतरी देवी मंदिर में लगे मेले में खरीददारी करते लोग। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed