फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   opration tiger

तेंदुए ने एक और कुत्ते को मार डाला, बछड़ा भी घायल किया

Sat, 29 Aug 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
opration tiger
पीलीभीत/अमरिया। आपरेशन तेंदुआ के तहत चौथे दिन वनकर्मियों ने सर्च अभियान चलाया, मगर तेंदुए की कहीं भी लोकेशन नहीं मिली। हालांकि तेंदुए ने एक बछड़े को घायल करने के साथ ही विदेशी नस्ल के एक कुत्ते को अपना निवाला बना डाला। तेंदुए के बढ़ते हमलों से क्षेत्र में दहशत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

अमरिया में आतंक का पर्याय बन चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। हालांकि शुक्रवार को भी अभियान में लगी टीम के हाथ कुछ नहीं लग सका। इधर बृहस्पतिवार आधी रात को तेंदुआ तहसील क्षेत्र के गांव क्योलरा निवासी हरविंदर सिंह की पशुशाला में जा घुसा। यहां से उसने पशुशाला में बंधे एक बछड़े को खींचकर ले जाने की कोशिश की। तभी आहट पाकर हरविंदर सिंह के परिवार वाले जाग गए और शोर शराबा करने लगे। तेंदुआ घायल बछड़े को छोड़कर भाग निकला। उसके बाद पड़ोसी जसवीर सिंह और हरविंदर सिंह कुत्ते तेंदुए के पीछे दौड़े तो तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में हरविंदर का कुत्ता घायल हो गया, लेकिन जसवीर सिंह का विदेशी नस्ल का कुत्ता तेंदुए ने मार डाला। सूचना मिलने पर निगरानी टीम के प्रभारी वन दरोगा सोनी सिंह, विक्रम दिवाकर, सोमपाल और चेतन कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का मुआयना कर पगमार्क ट्रेस किए। वन विभाग की टीम ने इसके बाद पगमार्क तेंदुए के होने की पुष्टि की। इधर शुक्रवार शाम करीब छह बजे तहसील क्षेत्र के गांव मुड़लिया गौसू निवासी मंगा सिंह के घर के पीछे तेंदुआ होने की सूचना मिली तो वन विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed