फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Operation Pataal

बाघ के दो शिकारी छह साल बाद ऑपरेशन पाताल में हत्थे चढ़े

Wed, 17 Jun 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Operation Pataal
पीलीभीत/माधोटांडा। आपरेशन पाताल में तमंचा बरामद होने पर एक दिन पूर्व जेल भेजे गए माधोटांडा थाना क्षेत्र के गभिया सहराई गांव निवासी दुलाल मंडल और मैनाकोट गांव निवासी श्रीकृष्ण बाघ शिकार के दो मामलों में छह साल से वांछित थे। इनकी धरपकड़ की सूचना पुलिस से मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने भी दोनों का रिमांड लेने को कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

साल 2014 में टाइगर रिजर्व की महोफ रेंज में बाघ शिकार के दो मामले सामने आए थे। वन विभाग ने नौ लोगों पर केस काटा था। सात शिकारियों को वन विभाग गिरफ्तार कर जेल भेज चुका था। दुलाल मंडलन और श्रीकृष्ण नेपाल भाग गए थे। नेपाल में पांच साल पहले दुलाल मंडल बाघ की हड्डी और खाल के साथ गिरफ्तार हुआ। नेपाल पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पांच साल बाद 20 दिन पूर्व ही जमानत पर छूटने के बाद दुलाल मंडन घर आकर रहने लगा। श्रीकृष्ण भी अपने घर लौट आया। शिकार के मामले में फरार दोनों शातिर अपराधियों की वापसी से वन विभाग की टीमें अंजान थी। कार्रवाई को जारी रखते हुए वन विभाग की ओर से पुलिस से दोनों की धरपकड़ को सहयोग मांगने को पत्राचार किया जा रहा था।
विज्ञापन

इधर, डीआईजी बरेली के आदेश पर चलाए गए दो दिवसीय ऑपरेशन पाताल अभियान में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दुलाल और श्रीकृष्ण की गिरफ्तारी की। दोनों को तमंचा बरामद होने पर आर्म्स एक्ट के तहत चालान किया गया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों जेल भेज दिए गए। इसके बाद पुलिस को दोनों के बाघ शिकार में वांछित होने की बात सामने आई तो वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। इस पर मंगलवार को वन विभाग के प्रभारी रेंजर आरिफ जमाल की ओर से दोनों का रिमांड लेने को कार्रवाई शुरू कर दी है। लंबे समय बाद शिकारियों के हत्थे चढ़ने पर विभाग ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों अपराधियों को ऑपरेशन पाताल के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। ये दोनों बाघ शिकार के मामले में भागे हुए थे। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गई है। इस संबंध में आगे की कार्रवाई वन विभाग से की जा रही है। दुलाल हाल ही में नेपाल की जेल से जमानत पर छूटा है। - सतीश बाजपेई, एसएसआई माधोटांडा

दुलाल मंडल और श्रीकृष्ण 2014 से बाघ शिकार के दो मामलों में वांछित थे। इनकी धरपकड़ को लगातार कार्रवाई चल रही थी। पुलिस को भी इसकी सूचना पहले से दे रखी थी, ताकि उन्हें पकड़ा जा सके। अब दोनों का रिमांड पर लिया जाएगा। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed